फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bring change in medical facilities using AI says President

Delhi AIIMS: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बोलीं, AI का इस्तेमाल कर चिकित्सा सुविधा में लाएं बदलाव

Tue, 01 Oct 2024 08:06 AM IST
अनुज कुमार अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Oct 2024 08:06 AM IST
सार

राष्ट्रपति ने कहा कि समारोह में एमफिल की उपाधि हासिल करने वालों में महिला छात्र ज्यादा है। अन्य पाठ्यक्रम में इनकी समुचित भागीदारी होनी चाहिए। वहीं महिलाओं के रोग पर बहुत कम शोध हुआ है।

विज्ञापन
Bring change in medical facilities using AI says President
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू। (फाइल फोटो) - फोटो : एएनआई/वीडियो ग्रैब

विस्तार

रोगों की पहचान के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल बढ़ रहा है। मेडिकल छात्रों में इसे सीखने की ललक होनी चाहिए। यह कहना है भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का। सोमवार को नई दिल्ली में डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल से संबंधित अटल बिहारी वाजपेयी आयुर्विज्ञान संस्थान के 10वें दीक्षांत समारोह में मेडल पाने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए उन्होंने कहा कि छात्रों को रिसर्च पढ़ते रहना चाहिए। इसके बारे में सीखना चाहिए। इसकी मदद से स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार होगा। वहीं टेलीमेडिसिन की मदद से देश के दूर-दराज क्षेत्रों में गुणवत्ता पूर्ण स्वास्थ्य सुविधा पहुंची है। 
विज्ञापन


इस दिशा में प्रयास किया जाना चाहिए ताकि महिलाओं की सार्वजनिक जीवन को बेहतर किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस अस्पताल के साथ दो महापुरुषों का नाम जुड़ा हुआ है। डॉ. राम मनोहर लोहिया और अटल बिहारी वाजपेयी। छात्रों को इसके आदर्श के अनुरूप काम करना चाहिए। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति ने कहा कि डॉक्टरों को मरीज के साथ अपनत्व का भाव रखना चाहिए। मरीजों को दवा और परामर्श के साथ हीलिंग टच भी देना चाहिए। देश में डॉक्टर को भगवान का दर्जा दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीमारदार समझें डॉक्टर की परेशानी 
राष्ट्रपति ने कहा कि तीमारदारों को डॉक्टर की परेशानी समझनी चाहिए। वह मरीज का हित ही चाहते हैं। लेकिन देखा गया है कि वह स्वास्थ्य कर्मी के साथ दुर्व्यवहार करते हैं। यह गलत और निंदनीय है। कभी स्वास्थ्य कर्मी के साथ गलत नहीं करना चाहिए। 


स्वास्थ्य सेवा में आया बदलाव 
राष्ट्रपति ने कहा कि पिछले दस सालों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार आया है। देश में दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य मेडिकल पॉलिसी की सुविधा चल रही है। इसके अलावा मेडिकल कॉलेजों की संख्या बढ़ी है। छात्रों के लिए मेडिकल सीटे दोगुनी से ज्यादा बढ़ी हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed