{"_id":"5d00f48cbdec220724489f46","slug":"bride-return-baraat-after-seeing-weak-eyesight-of-groom-in-bulandshahr","type":"story","status":"publish","title_hn":"नोट नहीं पहचान पाया दूल्हा, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, उसी वक्त मिला दूसरा प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नोट नहीं पहचान पाया दूल्हा, तो दुल्हन ने शादी से किया इंकार, उसी वक्त मिला दूसरा प्यार
Wed, 12 Jun 2019 06:18 PM IST
पूजा त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: पूजा त्रिपाठी
Updated Wed, 12 Jun 2019 06:18 PM IST
विज्ञापन
बरात
यूपी के बुलंदशहर में एक निकाह के दौरान कुछ ऐसा वाकया हुआ कि दुल्हन ने निकाह से ही इंकार कर दिया और आनन-फानन में उसका निकाह किसी और से करा दी गई।
विज्ञापन
दरअसल बुलंदशहर के जहांगीराबाद के एक घर में बरात पहुंची तो घरातियों को शक हुआ कि दूल्हे की आंख में कुछ कमी है। तब उसकी जांच करने के लिए उसे सौ का नोट देकर पूछा गया कि यह कितने का नोट है।
विज्ञापन
इस पर दूल्हा इधर-उधर की बातें करने लगा, जिसके बाद दुल्हन ने निकाह करने से इंकार कर दिया। लोगों ने बिचौलिए को ढूंढना शुरू किया तो वह फरार हो गया। इसके बाद बरात वापस लौटा दी गई। यह बारात बदायूं से आई थी।
विज्ञापन
शादी टूटने के बाद पास के ही गांव के लड़के से दुल्हन का आनन-फानन में निकाह कराया गया। वहीं पुलिस ने इस मामले में कोई तहरीर मिलने से इंकार किया है और कहा कि शिकायत मिलने पर ही वह कोई कार्रवाई करेंगे।