कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम ब्रांच बड़खल की टीम ने कार का शीशा तोड़कर चोरी करने वाले दो गिरोह के छह चोरों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने फरीदाबाद शहर में 15 और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में कई वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की है।
इनके पास से चार लैपटॉप, कई चार्जर, जेवरात और दो लाख रुपये बरामद किए गए हैं। इन्हें बुधवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। इनमें से कई दिल्ली के हैं।
चोरों की बढ़ती समस्या पर अमर उजाला ने 14 जून के अंक में प्रमुखता से खबर प्रकाशित की थी। इसके बाद पुलिस सक्रिय हुई और दो दिन बाद ही उसे कामयाबी हाथ लगी।
जून माह में ही सराय ख्वाजा थाना क्षेत्र स्थित एक मॉल के सामने लगातार दो दिन चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। सीआईए बड़खल प्रभारी एसआई अनिल कुमार ने बताया कि गत बृहस्पतिवार को सेक्टर 16 बाजार में कार का शीशा तोड़कर चोरों ने कीमती सामान पार किया था।
शातिर प्लान से पर्दाफाश
चोरी के बाद कार में सवार होकर भाग रहे चोर एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। कार का नंबर मिल जाने पर चोरों को पकड़ना आसान हो गया। पुलिस ने इसी आधार पर सराय ख्वाजा निवासी ललित भारद्वाज व कैलाशपुरी दिल्ली निवासी राजू को पहले गिरफ्तार किया।
पूछताछ में दोनों ने शहर में आठ वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकारी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर ने जानकारी दी कि एक अन्य चोरी गिरोह के दो सदस्य नोएडा (यूपी) में बंद हैं।
इस पर मदनगीर, दिल्ली निवासी सूरज पुत्र दुर्गा तथा सूरज पुत्र करण को प्रोडक्शन वारंट पर लिया गया। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने साथी शिव कुमार व टीकम सिंह को भी गिरफ्तार किया।
सभी मदनगीर दिल्ली के रहने वाले हैं। दोनों गिरोह से थाना सेंट्रल क्षेत्र की सात, सेक्टर 31 व ओल्ड थाने की दो तथा कोतवाली, एसजीएम नगर, एनआइटी व सराय ख्वाजा थाने की एक-एक वारदात सुलझी हैं।
पिछले छह माह के दौरान कार का शीशा तोड़कर कीमती सामान, नकदी आदि चोरी करने की 20 से अधिक वारदात हो चुकी है।