{"_id":"4f34bc5db99883f2f2fa407203de3075","slug":"breakdown-of-power-station-black-out-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"पावर स्टेशन में ब्रेकडाउन से गाजियाबाद में ब्लैक आउट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पावर स्टेशन में ब्रेकडाउन से गाजियाबाद में ब्लैक आउट
अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Sun, 18 May 2014 01:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भयंकर गर्मी में लोगों को लंबे पावर कट का सामना करना पड़ा। शनिवार रात 10:05 बजे मुरादनगर ट्रांसमिशन पावर स्टेशन फेल हो गया। 400 केवीए के इस पावर स्टेशन के तीनों ट्रांसफार्मर ठप हो गए। इससे महानगर की पावर सप्लाई ट्रिप हो गई। कारपोरेशन अफसरों के अनुसार रात में ही सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।
महानगर में बिजली शुक्रवार से ही परेशान कर रही थी। बार-बार पावर कट हो रहा था। ट्रांसमिशन के निर्देश पर शहर में रोस्टिंग भी शुरू कर दी गई थी। इसके बावजूद ट्रांसमिशन पावर स्टेशन ओवरलोड चल रहे थे। शनिवार शाम से लगातार एक-एक क्षेत्र में रोस्टिंग कर लोड नियंत्रित किया जा रहा था।
रात करीब 10:05 बजे मुरादनगर ट्रांसमिशन पावर स्टेशन अचानक ठप हो गया। इसके चलते विशेषज्ञों की टीम मौके पर बुलाई गई। जांच के बाद इंजीनियरों की टीम ने बताया कि 400 केवीए पावर सप्लाई के तीनों ट्रांसफार्मर ट्रिप हो गए हैं। 400 केवीए बड़ी लाइन का तार टूटकर इनके ऊपर गिर गया था। जिससे तीनों ट्रांसफार्मर एक साथ ट्रिप हो गए।
विज्ञापन
इससे नेहरूनगर, पटेलनगर, कविनगर, गांधीनगर, शास्त्रीनगर, विजयनगर, मेरठ रोड, वैशाली, साहिबाबाद, अर्थला, राजेंद्रनगर, इंदिरापुरम, वशुंधरा और शालीमार गार्डन आदि क्षेत्रों में ठप हो गई।
एसई ट्रांसमिशन एसपी राम ने बताया कि विशेषज्ञों को इनको ठीक करने पर लगा दिया गया है। रात में ही किसी समय सप्लाई शुरू कर दी जाएगी।