फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BP-sugar and heart patients are increasing in the age group of 20 to 35, 20% youth in OPD

Delhi NCR News: 20 से 35 की उम्र में बढ़ रहे बीपी-शुगर और दिल के मरीज, ओपीडी में 20% युवा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Mar 2026 08:57 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


नई दिल्ली। 20–35 वर्ष के युवाओं में डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और दिल से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। जो बीमारियां पहले अधिक उम्र के लोगों तक सीमित मानी जाती थीं, अब वही समस्याएं कम उम्र में ही सामने आने लगी हैं। अस्पतालों और क्लीनिकों में ऐसे मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। गुरु तेग बहादुर (जीटीबी) अस्पताल के ओपीडी इंचार्ज डॉ. संदीप के मुताबिक, ओपीडी में आने वाले मरीजों में 20 प्रतिशत युवा हैं, जो हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज और हृदय संबंधी समस्याओं से जूझ रहे हैं।
जंक फूड और तनाव बन रहे दुश्मन

विशेषज्ञों का मानना है कि बदलती जीवनशैली इस संकट का मुख्य कारण है। घंटों लैपटॉप-मोबाइल के सामने बैठना, शारीरिक गतिविधियों से दूरी और जंक फूड का बढ़ता चलन युवाओं के शरीर में पोषक तत्वों की कमी कर रहा है। एडिशनल मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रवीण कुमार ने चेतावनी दी है कि काम का दबाव, अनियमित नींद और मानसिक तनाव सीधे दिल और शुगर लेवल पर असर डाल रहे हैं।
विज्ञापन


बचाव के लिए अपनाएं ये आदतें

डॉक्टरों ने सलाह दी है कि गंभीर खतरों से बचने के लिए दिनचर्या में सुधार अनिवार्य है। रोजाना कम से कम 30 मिनट व्यायाम, संतुलित आहार और पर्याप्त नींद को जीवन का हिस्सा बनाना होगा। साथ ही, स्क्रीन टाइम घटाने और तनाव कम करने के लिए योग व ध्यान का सहारा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। समय रहते आदतों में बदलाव न करने पर भविष्य में जीवन की गुणवत्ता पर गहरा असर पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed