फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boyfriend Misdeed his girl in Greater Noida

प्यार, धोखा और हैवानियत: दूसरी प्रेमिका के चक्कर में पहली से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला चिली पाउडर

Fri, 05 Jan 2024 02:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 05 Jan 2024 02:43 PM IST
सार

प्रेमिका ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी युवक के उसके अलावा भी एक लड़की से संबंध हैं। इसकी भनक लगने पर जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारा-पीटा।

विज्ञापन
Boyfriend Misdeed his girl in Greater Noida
पीड़िता ने वीडियो साझा कर सुनाई आपबीती - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

प्यार महज एक लफ्ज नहीं बल्कि वह डोर है जिससे हर रिश्ता एक-दूजे से बंधा हुआ है, लेकिन इस डोर के दोनों छोर में से एक ओर भी तनाव अधिक होने पर यह टूट जाती है। ऐसा ही एक मामला ग्रेटर नोएडा से सामने आया है, जहां प्रेमी ने प्रेम का नाजायज फायदा उठाकर प्रेमिका के जीवन को नरक बना दिया। प्रेमिका ने आरोप लगाए हैं कि आरोपी युवक के उसके अलावा भी एक लड़की से संबंध हैं। इसकी भनक लगने पर जब उसने विरोध किया तो युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मारा-पीटा। आरोपी की हैवानियत यहीं पर खत्म नहीं हुई। गुस्से में आकर प्रेमिका का प्राइवेट पार्ट में चिली पाउडर डाल दिया। पीड़ित युवती का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वारयल हो रहा है।  

विज्ञापन
Trending Videos

वायरल वीडियो में लड़की ने बताया कि वह गौर सिटी में रहती है। एक लड़के के साथ दो साल से रिलेशन में थी। लड़की के मुताबिक, पहले सारी चीजें ठीक थीं, लेकिन पिछले एक साल से चीजें खराब होना शुरू हो गई थीं। उसने मेरे अलावा किसी दूसरी लड़की को भी डेट करना शुरू कर दिया। उसके बाद जब प्रेमिका ने उसे छोड़ने की बात की तो वह उसके साथ मारपीट करने लगा। जबरदस्ती संबंध बनाए। जब वह कुछ विरोध करती थी तो वह उसे और मारता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेमी की दूसरी गर्लफ्रेंड के घर भी मिला दर्द
लड़की का आरोप है कि लड़के ने शादी का वादा किया। साथ ही उसके घरवालों को धमकाया कि अगर लड़की की कहीं और शादी करवाई तो वह ऐसा होने नहीं देगा। मैं उससे प्यार करता हूं और मैं ही इससे शादी करूंगा। किसी और लड़के से लड़की अगर बात करती थी तो उसके साथ भी आरोप ऐसा ही सलूक करता था। इससे पहले लड़की को जब मारा तो लड़के के घर वालों से उसकी शिकायत तो उन्होंने भी लड़की की एक नहीं सुनी। पुलिस शिकायत करने से भी मना किया। 

विज्ञापन

पीड़िता के प्राइवेट पार्ट में डाला चिली पाउडर
आरोपी प्रेमी ने लड़की से दोबारा संबंध बनाए और उसके प्राइवेट पार्ट में चिली पाउडर डाल दिया। जब लड़की ने कहा कि वह उससे दूर रहना चाहती है तो उसके साथ फिर मारपीट की। इसके बाद पीड़िता प्रेमी की दूसरी प्रेमिका के घर गई तो वहां भी उसके साथ मारपीट हुई और उस लड़की के भाई ने उसे धमकाया। पीड़िता का आरोप है कि उसके साथ पिछले एक साल से आरोपी युवक द्वारा जबरन संबंध बनाए जा रहे हैं और विरोध करनने पर मारपीट की जाती है। घर पर आकर भी आरोपी हंगामा करता है। पुलिस में शिकायत करने की बात पर अपने पिता के पुलिस में होने की धौंस जमाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed