फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boy drunk acid in confusion of water died in delhi

दिवाली पर सफाई के दौरान मासूम ने पानी समझ पिया तेजाब, मौत

Mon, 23 Oct 2017 11:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 23 Oct 2017 11:13 AM IST
सार

दिवाली से एक दिन पूर्व की घटना, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, छानबीन जारी 
न्यू उस्मानपुर में पानी समझकर मासूम ने पिया तेजाब,मौत
-दिवाली से एक दिन पूर्व की घटना, इलाज के दौरान मासूम ने तोड़ा दम, छानबीन जारी       
-परिजनों ने चाचा नेहरू अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही बरतने का लगाया आरोप 
 

विज्ञापन
boy drunk acid in confusion of water died in delhi
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिवाली पर साफ-सफाई के लिए घर में लाया गया तेजाब पांच साल के एक मासूम के लिए काल बन गया। पानी समझकर मासूम मोहन तोमर (5) ने तेजाब पी लिया। हालत बिगड़ी तो परिजन पहले उसे जगप्रवेश चंद अस्पताल, बाद में चाचा नेहरू और आरएमएल अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

विज्ञापन


न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस परिजनों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है। वहीं परिजनों ने चाचा नेहरू अस्पताल पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। अस्पताल प्रशासन इससे इंकार कर रहा है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक मोहन परिवार के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहता था। इसके परिवार में पिता लक्ष्मण सिंह तोमर, मां, दो बड़ी बहन व एक भाई है। पिता लक्ष्मण एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। दिवाली से एक दिन पूर्व घर में साफ-सफाई का काम चल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

कोल्डड्रिंक की बोतल में तेजाब लाया गया था

boy drunk acid in confusion of water died in delhi

घर में टॉयलेट की सफाई के लिए कोल्डड्रिंक की बोतल में तेजाब लाया गया था। बोतल घर के आंगन में रखी थी। बुधवार दोपहर के समय मोहन ने घर में रखी तेजाब की बोतल से पानी समझकर तेजाब पी लिया।

तबीयत बिगडने पर परिजन उसे फौरन जगप्रवेश चंद अस्पताल ले गए। जहां से उसे चाचा नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया गया। अस्पताल में करीब तीन-चार घंटे इलाज कराने के बाद परिजन मोहन को आरएमएल अस्पताल ले गए।

इलाज के दौरान अगले दिन बृहस्पतिवार को मोहन की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद मोहन का शव परिवार को सौंप दिया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि चाचा नेहरू अस्पताल प्रशासन ने आईसीयू खाली न होने की बात कर बच्चे के इलाज में लापरवाही बरती।

वहीं अस्पताल प्रशासन का इससे इंकार है। उनका कहना है कि परिजन अपनी मर्जी से बच्चे को दूसरे अस्पताल ले गए। उन्होंने परिवार के आरोपों को खारिज किया है। न्यू उस्मानपुर थाना पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed