फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Boxer Deepak Pahal killed builder Amit to weaken Tillu gang

Gangster Deepak Boxer: टिल्लू गिरोह को कमजोर करने के लिए बॉक्सर ने की थी बिल्डर अमित की हत्या, सनसनीखेज खुलासा

Thu, 06 Apr 2023 05:33 AM IST
शाहरुख खान पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 06 Apr 2023 05:33 AM IST
सार

तिहाड़ जेल में बंद बदमाश दिनेश कराला के इशारे पर गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या की थी। अमित गुप्ता की हत्या टिल्लू गिरोह को कमजोर करने के लिए की गई थी। गैंगस्टर दीपक पहल ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं।

विज्ञापन
Boxer Deepak Pahal killed builder Amit to weaken Tillu gang
deepak pahal - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्पेशल सेल की गिरफ्त में आए गैंगस्टर दीपक पहल उर्फ बॉक्सर ने बिल्डर अमित गुप्ता हत्याकांड मामले में सनसनीखेज खुलासा किया है। बॉक्सर ने बताया कि अमित की हत्या टिल्लू ताजपुरिया गिरोह को पूरी तरह कमजोर करने के लिए की गई थी। टिल्लू व गिरोह के सदस्यों की अमित वित्तीय सहायता कर रहा था। 
विज्ञापन


उसे खत्म करने के लिए तिहाड़ में बंद दिनेश कराला ने बॉक्सर को आदेश दिए थे। बॉक्सर ने उस बात से इंकार किया है कि उसने पांच करोड़ की रंगदारी नहीं देने पर बिल्डर की हत्या की है।
विज्ञापन


स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जितेंद्र गोगी गिरोह के शूटरों के पास जिगाना व स्टार जैसी 5-5 लाख की पिस्टल व हथियार थे। ऐसे में टिल्लू ने अमित को महंगे व आधुनिक हथियार खरीदने के लिए पैसे देने को कहा था, ताकि वह गोगी गिरोह से टक्कर ले सके। 
विज्ञापन
विज्ञापन


'फज्जा को मरवाने में था अमित का हाथ'
साथ ही, वह गोगी गिरोह का पता था कि अमित वित्तीय सहायता कर रहा है। बॉक्सर को ये भी पता लगा कि फज्जा को मरवाने में अमित का हाथ है। उसने टिल्लू के कहने पर पुलिस को मुखबिरी की थी। करीब एक हजार करोड़ का मालिक अमित झंगौला गांव में फार्महाउस भी बनाने जा रहा था। 

बॉक्सर दीपक के सभी शूटर भी हुए गिरफ्तार
ऐसे में दिनेश कराला ने मई-जून में तिहाड़ से फोन कर बॉक्सर को अमित की हत्या करने के लिए कहा था। बॉक्सर खुद उसे मारने गया, लेकिन विफल रहा था। इसके बाद उसने शूटरों को अमित की हत्या करने को कहा था। शूटरों ने सिविल लाइंस इलाके में 23 अगस्त को बिल्डर अमित गुप्ता की हत्या कर दी थी। पुलिस बॉक्सर दीपक के सभी शूटर को गिरफ्तार कर चुकी है। बस दीपक ही फरार था।

तिहाड़ की सुरक्षा पर उठे सवाल
बॉक्सर के खुलासे से तिहाड़ जेल प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं। दिनेश काफी समय से तिहाड़ में बंद है। बताया जा रहा है कि जितेंद्र गोगी भी उसे नमस्ते करता था। वह बॉक्सर के साथ मिलकर गोगी गिरोह को चला रहा था।
 

बॉक्सर के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज

मुरादाबाद के पते से पासपोर्ट बनवाने वाले बॉक्सर के खिलाफ छजलैट थाने में केस दर्ज किया गया है। आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर खुद को गोपालपुर नत्थानंगला उर्फ कोकरपुर निवासी रवि अंतिल बताकर पासपोर्ट बनवाकर लिया था। जिसके जरिए आरोपी मेक्सिको पहुंच गया था। ब्यूरो

एक सप्ताह में बन गया था पासपोर्ट

दीपक ने एक सप्ताह में ही पासपोर्ट बनवा लिया था। उसके कागजात न तो जांच में पकड़े गए और न ही उसे कोई दिक्कत आई। अफसरों ने एक सिपाही पर कार्रवाई करते हुए इस बड़ी लापरवाही पर पर्दा डालने की कोशिश की है। पुलिस के साथ ही एलआईयू ने भी पासपोर्ट पर रिपोर्ट लगाने में लापरवाही बरती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed