फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bottle filled with acid bursts inside car lab assistant and woman suffer burns

Delhi: कार में तेजाब से भरी बोतल फटी, लैब सहायक व महिला झुलसी; दोनों एम्स में भर्ती

Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 22 May 2026 11:03 PM IST
सार

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल पेशे से लैब सहायक है और जसौला में रहता है। वह अपने घर फिनाइल लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बोतलों में तेजाब भी था। रास्ते में उसे ज्योत्सना मिल गई। सफाई कर्मचारी ज्योत्सना अनिल के मकान में किराए पर रहती है। 

विज्ञापन
Bottle filled with acid bursts inside car lab assistant and woman suffer burns
Delhi Police - फोटो : adobe stock

विस्तार

दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के सरिता विहार थाना इलाके में जसौला मेट्रो स्टेशन के पास शुक्रवार शाम को वैगर आर कार में तेजाब की बोतलें फट गई। इससे लैब सहायक युवक अनिल (42) व उसकी किराएदार महिला ज्योत्सना (42) झुलस गए। साथ ही वह कार में बेहोश हो गए थे। कार के अंदर दोनों को बेसुध और धुआं निकलते देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल को सूचना दी। सूचना के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। मौके पर पहुंची टीम ने जांच की तो पता चला कि गाड़ी के अंदर रखी एसिड से भरी बोतल फट गईं। पुलिस ने दोनों को एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


जिला पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों की 10 से 12 फीसदी तक झुलस गए हैं। दमकल के अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम दमकल को सूचना मिली कि जसोला मेट्रो स्टेशन के पास कालिंदी कुंज रोड पर एक कार में आग लगी है और उसमें दो लोग फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। जहां पता चला कि गाड़ी में आग नहीं लगी हुई थी, लेकिन गाड़ी में धुआं मौजूद था। दमकल के कर्मचारियों ने गाड़ी का शीशा तोड़ कर दोनों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा। गाड़ी का शीशा तोड़ने पर पता चला कि उसमें गैस मौजूद थी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कार में एसिड की बोतल क्यों रखी गई थी और वह अचानक कैसे फट गई।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि अनिल पेशे से लैब सहायक है और जसौला में रहता है। वह अपने घर फिनाइल लेकर जा रहा था। बताया जा रहा है कि बोतलों में तेजाब भी था। रास्ते में उसे ज्योत्सना मिल गई। सफाई कर्मचारी ज्योत्सना अनिल के मकान में किराए पर रहती है। दोनों ही जैसे आगे बढ़े मेट्रो स्टेशन के पास गैस आदि से बोतल फट गई। बोतल से तेजाब उनके ऊपर आकर गिर गया। इसके बाद गैस व झुलसने से दोनों बेहोश हो गए। सरिता विहार थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed