{"_id":"5f98b1c9280b7235f5717909","slug":"booking-of-high-security-number-plate-from-november-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग एक नवंबर से, फिर प्रयोग के तौर पर शुरू होगी होम डिलीवरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट की बुकिंग एक नवंबर से, फिर प्रयोग के तौर पर शुरू होगी होम डिलीवरी
Wed, 28 Oct 2020 05:18 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Wed, 28 Oct 2020 05:18 AM IST
विज्ञापन
High security number plate
राजधानी में हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट और कलर कोडेड स्टिकर के लिए ऑनलाइन बुकिंग एक नवंबर से शुरू होगी। इसके बाद इनकी होम डिलीवरी प्रयोग के तौर पर शुरू की जाएगी। यह निर्णय परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत की अध्यक्षता में हुई बैठक में मंगलवार को लिया गया। होम डिलीवरी की सुविधा लेने वाले वाहन चालकों को सौ से दो सौ रुपये तक शुल्क देना होगा।
विज्ञापन
इस बैठक के दौरान सोसाइटी ऑफ इंडियान ऑटोमोबाइल मेनुफेक्चरर्स (सियाम) ने बताया कि एचएसआरपी तथा कलर स्टीकर उपलब्ध कराने में संभावित देरी की दिक्कतों को कैसे दूर किया जाए।
विज्ञापन
वहीं एचएसआरपी निर्माता रोजमेर्टा की ओर से बताया गया कि एचएसआरपी की बुकिंग एक नवंबर तथा इसे लगाने का कार्य सात नवंबर से शुरू कर दिया जाएगा। नंबर प्लेट तैयार होने पर कार विक्रेता की ओर से खरीदार को मोबाइल मैसेज भेजा जाएगा।
विज्ञापन