फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb threat mail was received from Police Control Room at North Block New Delhi

Bomb Threat : स्कूलों-अस्पतालों के बाद अब गृह मंत्रालय को बम से उड़ाने की धमकी, जांच में नहीं मिला कुछ

Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
आकाश दुबे एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 23 May 2024 03:29 AM IST
सार

दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर तीन बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम को भी सक्रिय किया गया। हालांकि, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।

विज्ञापन
Bomb threat mail was received from Police Control Room at North Block New Delhi
मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम - फोटो : एएनआई

विस्तार

राष्ट्रीय राजधानी में स्कूलों-अस्पतालों को उड़ाने की धमकी के बाद अब नॉर्थ ब्लॉक स्थित गृह मंत्रालय की इमारत को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। यह धमकी ईमेल की जरिये दी गई।

विज्ञापन


दिल्ली फायर सर्विस को दोपहर तीन बजे इसकी सूचना मिली। इसके बाद मौके पर दमकल की दो गाड़ियां भेजी गईं। दिल्ली पुलिस, बम स्क्वॉड की टीम को भी सक्रिय किया गया। हालांकि, जांच के बाद कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस महीने में बम धमकी की ये पांचवीं घटना है। मई की शुरुआत में दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 से ज्यादा स्कूलों को ऐसी ही धमकी वाला ईमेल मिला था।
विज्ञापन


कुछ दिनों पहले भी दिल्ली के सात बड़े अस्पतालों और देश के सबसे सुरक्षित तिहाड़ जेल को भी बम से उड़ाने वाले ईमेल भेजे गए थे। देशभर में 10 से ज्यादा हवाईअड्डों को भी ऐसी धमकी मिल चुकी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन अस्पतालों को भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी
दहशतगर्द ने हाल ही में दीप चंद बंधु अस्पताल, जीटीबी अस्पताल, दादा देव अस्पताल, हेडगेवार अस्पताल और अन्य सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी वाला ईमेल भेजा था। दिल्ली दमकल विभाग की ओर से तलाशी अभियान चलाया गया था लेकिन कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला। हर बार की तरह यह धमकी भी फर्जी निकली थी।

करीब 100 स्कूलों को भी ऐसी ही दी जा चुकी धमकी
1 मई को दिल्ली-एनसीआर के कई स्कूलों को धमकी भरे ईमेल मिले थे, जिनमें स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। दिल्ली-एनसीआर के करीब 100 स्कूलों को ऐसी ही धमकी दी गई थी। जिसमें डीपीएस, एमिटी, मदर मैरी स्कूल समेत कई बड़े स्कूल शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed