{"_id":"66c45c582a0fc4e4e8082eb8","slug":"bomb-threat-mail-received-in-many-shopping-malls-in-delhi-2024-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली में फिर बम की धमकी: एंबिएंस, चाणक्य समेत कई शॉपिंग मॉल में आया मेल, लिखा- कुछ घंटों में विस्फोटक फटेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली में फिर बम की धमकी: एंबिएंस, चाणक्य समेत कई शॉपिंग मॉल में आया मेल, लिखा- कुछ घंटों में विस्फोटक फटेगा
Tue, 20 Aug 2024 03:49 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:49 PM IST
सार
Delhi Bomb Threat: दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेल के संज्ञान में आते ही मॉल अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं।
विज्ञापन
bomb threat
- फोटो : ANI
विस्तार
दिल्ली पुलिस ने कहा कि राष्ट्रीय राजधानी के विभिन्न शॉपिंग मॉल को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी भरा मेल मिला है। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, चाणक्य मॉल, सेलेक्ट सिटीवॉक, एंबिएंस मॉल, डीएलएफ, सिने पोलिस, पैसिफिक मॉल, प्राइमस हॉस्पिटल और यूनिटी ग्रुप को धमकी भरा मेल मिला। जिसमें कहा गया, 'कुछ घंटों में विस्फोटक फट जाएगा।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस ने कहा कि मेल के संज्ञान में आते ही मॉल अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने के तुरंत बाद दिल्ली पुलिस ने जांच शुरू की। मौके पर बम निरोधक दस्ता और दमकल की गाड़ियां पहुंच गई हैं। अभी तक कोई बम नहीं मिला है।
विज्ञापन
गत 12 मई को इसी तरह कोर्ट ग्रुप नामक आरोपियों ने दिल्ली के कई बड़े अस्पतालों को इसी तरह ईमेल कर धमकी दी थी। इससे पहले दिल्ली एनसीआर के 200 से अधिक स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई थी। मामले की जांच अभी भी जारी थी। अब मंगलवार को इसी तरह दोबारा धमकी दे दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन