फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bomb news at Venkateshwar Global School in Rohini turned out to be false

Delhi Bomb Threat: वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल में बम की खबर, परिसर कराया गया खाली; मौके पर पुलिस अधिकारी

Fri, 29 Nov 2024 12:54 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 Nov 2024 12:54 PM IST
सार

दिल्ली के एक स्कूल में बम की खबर के बाद हड़कंप मच गया। तत्काल ही पुलिस को सूचना दी गई। जिसके बाद मौके पर पुलिस अधिकारी पहुंचे और जांच की। 

विज्ञापन
Bomb news at Venkateshwar Global School in Rohini turned out to be false
वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल - फोटो : पीटीआई

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी में एक स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। सुबह 10.57 बजे स्कूल में बम रखने की खबर मिली। जिसके बाद  स्कूल की तलाशी ली गई। पुलिस को जांच के दौरान कुछ भी नहीं मिला। रोहिणी सेक्टर 13 में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। पुलिस ने अपनी जांच पूरी कर ली है। बम की खबर झूठी निकली है। 

विज्ञापन


रोहिणी में वेंकटेश्वर ग्लोबल स्कूल को शुक्रवार को एक ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली। इससे एक दिन पहले ही प्रशांत विहार इलाके में हुए कम तीव्रता वाले विस्फोट हुआ था। जिसमें एक शख्स घायल हो गया।  
विज्ञापन


दिल्ली अग्निशमन सेवा के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल परिसर में तलाशी के बाद धमकी को बाद में झूठा घोषित कर दिया गया। एक अधिकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सुबह 10.57 बजे बम की धमकी वाले ईमेल के बारे में कॉल आया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक दिन पहले प्रशांत विहार में हुआ था धमाका
प्रशांत विहार इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक पार्क के पास मिठाई की दुकान के सामने जोरदार धमाका हुआ।धमाके में घटनास्थल पर मौजूद एक टेंपो चालक घायल हो गया। एक माह पहले इसी इलाके में स्थित सीआरपीएफ स्कूल की दीवार के पास जोरदार धमाका हुआ था। इस मामले में अभी तक पुलिस को आरोपियों के बारे में कोई सुराग नहीं मिला है।

प्रशांत विहार धमाके मामले में केस दर्ज
धमाके के मामले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। प्रशांत विहार थाना पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ खतरनाक हथियारों या साधनों से स्वेच्छा से गंभीर चोट पहुंचाने, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम और सार्वजनिक संपत्ति क्षति निवारण अधिनियम के तहत दर्ज किया है। बृहस्पतिवार को बी ब्लॉक में हुए धमाके में एक टेंपो चालक घायल हो गया था। 


पुलिस को जांच के दौरान मौके से टाइमर, डेटोनेटर, बैटरी, घड़ी, तार आदि नहीं मिले हैं। प्रारंभिक जांच के बाद पुलिस को इसमें भी नाइट्रेट व हाइड्रोजन पैराक्साइड केमिकल का इस्तेमाल किए जाने की आशंका है, जिसे उच्च श्रेणी का विस्फोटक नहीं माना जाता है। आशंका है कि कूड़े में रखे विस्फोटक पर चालक के बीड़ी फेंकने से धमाका हुआ है। पुलिस ने घटनास्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed