फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   boiling rice pan put on wife in delhi

खौलते हुए चावल की कड़ाही पत्नी पर पलटी, पति गिरफ्तार, पहले हुई थी तकरार

Fri, 22 Nov 2019 02:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 22 Nov 2019 02:29 AM IST
विज्ञापन
boiling rice pan put on wife in delhi
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

जीटीबी एन्क्लेव में पहले खाने बनाने के मसले पर दंपती के बीच हुए तकरार के बाद पति ने खौलते हुए चावल की कड़ाही पत्नी के ऊपर पलट दी। हादसे में पत्नी बुरी तरह जल गई। महिला को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। महिला के बयान पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


पीड़िता सपना (काल्पनिक नाम) बच्चों व पति के साथ डीडीए फ्लैट, जीटीबी एन्क्लेव में रहती है। सपना और उसके पति दोनों प्राइवेट नौकरी करते हैं। पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद रहता है। आरोप है कि सपना का पति छोटी-छोटी बातों पर उसे पीटता है। 
विज्ञापन


झगड़े के कारण आरोपी पति अपना खाना खुद ही बनाता है। बुधवार सुबह सपना रसोई में खाना बना रही थी। उसी दौरान उसका पति वहां पहुंचा और उसने चावल की कड़ाही उतारकर चाय बना ली। इसके बाद वह जबरन चूल्हे पर अपना खाना बनाने की तैयारी करने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पत्नी ने बच्चों को लिए खाना बनाने की बात कही तो आरोपी आगबबूला हो गया। उसने चूल्हे पर चढ़ी चावल की कड़ाही को सपना पर पलट दिया। गर्म पानी से सपना का दाहिना हाथ बुरी तरह जल गया। शोर मचाने पर पड़ोसी आए तो आरोपी वहां से भाग गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed