{"_id":"6a16fa7ac8305dadf705fef7","slug":"body-of-youth-who-jumped-into-pond-recovered-delhi-ncr-news-c-23-1-lko1064-95935-2026-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: तालाब में कूदे युवक का शव बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: तालाब में कूदे युवक का शव बरामद
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-3 कोतवाली क्षेत्र के सादुल्लापुर गांव के तालाब में डूबे युवक का शव 20 घंटे बाद बरामद हुआ। एनडीआरएफ ने बुधवार सुबह फिर से सर्च ऑपरेशन चलाया और तीन घंटे में शव बरामद कर लिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। परिजनों की तरफ से पुलिस को शिकायत नहीं मिली है।
हरियाणा के पलवल का रहने वाला कैलाश(32) सादुल्लापुर में बुआ के घर आया हुआ था। मंगलवार दोपहर कपड़े उतारकर वह तालाब में कूद गया। आसपास खेल रहे बच्चों ने यह देख लिया और लोगों को इसकी जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ को बुलाया, लेकिन मंगलवार शाम तक उसका कुछ पता नहीं चला। कोतवाली प्रभारी का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान था। उन्होंने आत्महत्या की आशंका जताई है। ब्यूरो