{"_id":"6540c175c2e9b458290f1219","slug":"body-of-missing-girl-found-from-kulesar-village-of-greater-noida-2023-10-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"'मैं जा रही हूं मेरी तलाश मत करना': मौत से एक दिन पहले परिजनों को युवती ने किया ऐसा मैसेज... अगले दिन मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'मैं जा रही हूं मेरी तलाश मत करना': मौत से एक दिन पहले परिजनों को युवती ने किया ऐसा मैसेज... अगले दिन मिला शव
Tue, 31 Oct 2023 02:48 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, ग्रेटर नोएडा
Published by: आकाश दुबे
Updated Tue, 31 Oct 2023 02:48 PM IST
सार
पुलिस के मुताबिक, मृतका के संबंध में थाना इकोटेक-3 पर गुमशुदगी दर्ज है। मृतका आत्महत्या के संबंध में अपने घर पर सुसाइड नोट छोड़कर गई थी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
गौतमबुद्ध नगर जिले के ग्रेटर नोएडा के कुलेसरा गांव से लापता 18 वर्षीय युवती शिवानी का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। शिवानी 30 अक्तूबर को परिजनों के मोबाइल पर, 'मैं जा रही हूं मेरी तलाश मत करना' ऐसा मैसेज करके निकली थी। पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस प्रथम दृष्टया खुदकुशी का मामला मानकर मामले की जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि शिवानी बीमार भी चल रही थी।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, थाना इकोटेक-3 क्षेत्र के अंतर्गत हिंडन नदी में एक युवती के शव मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पंचायतनामा भर आवश्यक कार्रवाई की गई। मृतका के संबंध में थाना इकोटेक-3 पर गुमशुदगी दर्ज है। मृतका आत्महत्या के संबंध में अपने घर पर सुसाइड नोट छोड़कर गई थी। पुलिस द्वारा जांच एवं अन्य आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन