फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bodies of three of the four friends who drowned in the Yamuna recovered; search for Sachin continues.

Delhi NCR News: यमुना में डूबे चार दोस्तों में से तीन के शव बरामद, सचिन की तलाश जारी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 09:26 PM IST
विज्ञापन
गीता कॉलोनी खादर में नहाने के दौरान हुआ हादसा, तेज बहाव में डूबे थे चार मजदूर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। गीता कॉलोनी स्थित यमुना खादर में सोमवार शाम नहाने के दौरान डूबे चार लोगों में से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। सोमवार रात 45 वर्षीय सोनू का शव मिलने के बाद मंगलवार सुबह तलाशी अभियान दोबारा शुरू किया गया, जिसमें पुलिस और गोताखोरों की टीम ने 22 वर्षीय हेमंत और 30 वर्षीय राजन के शव बरामद कर लिए। चौथे लापता युवक सचिन की तलाश अभी जारी है।
उत्तर जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया के अनुसार, सोमवार शाम गीता कॉलोनी यमुना खादर में चार लोग नहाने के लिए नदी में उतरे थे। पानी की गहराई और तेज बहाव के कारण चारों डूब गए। सूचना मिलते ही पुलिस, दमकल, एंबुलेंस और बोट क्लब के गोताखोर मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

गोताखोरों ने सोमवार रात सोनू को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अंधेरा होने के कारण रात में तलाशी अभियान रोकना पड़ा। मंगलवार सुबह दोबारा शुरू हुए अभियान में हेमंत और राजन के शव बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस जांच में सामने आया कि सभी युवक गीता कॉलोनी इलाके के रहने वाले थे और आपस में दोस्त थे। चारों मजदूरी करते थे। बताया गया कि यमुना में उतरने से पहले उन्होंने शराब पी थी। इसके बाद वे नहाने चले गए और तेज बहाव में फंस गए। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल की मोर्चरी भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed