{"_id":"67df9290ba1990b8330559cb","slug":"bodies-of-a-boy-and-a-girl-were-found-hanging-from-a-tree-in-deer-park-in-south-west-district-of-delhi-2025-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: पार्क में पेड़ से लटके मिले दो शव, लड़का और लड़की ने की आत्महत्या या फिर हुई दोनों की हत्या?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: पार्क में पेड़ से लटके मिले दो शव, लड़का और लड़की ने की आत्महत्या या फिर हुई दोनों की हत्या?
Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
विजय पुंडीर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 23 Mar 2025 10:18 AM IST
सार
दिल्ली के एक पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहां के सुरक्षा गार्ड ने सुबह इसकी सूचना पुलिस को दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पार्क में पेड़ से लटके मिले लड़का-लड़की के शव
- फोटो : पीटीआई
विस्तार
दिल्ली के साउथ वेस्ट जिले के डियर पार्क में एक लड़के और लड़की के शव पेड़ से लटके मिले। शुरुआती जांच में यह आत्महत्या का मामला लग रहा है। पेड़ों पर दोनों के शव मिलने के जानकारी वहां के सुरक्षा गार्ड ने दी। अभी दोनों की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह 6.31 बजे बलजीत सिंह (35), निवासी हौज खास गांव, जो डियर पार्क में सुरक्षा गार्ड है, उन्होंने एक पीसीआर कॉल की। जिसमें बताया गया कि एक लड़का और एक लड़की एक पेड़ की शाखा पर लटके हुए हैं। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस ने पाया कि एक लड़का उम्र लगभग 17 वर्ष, जिसने काली टी-शर्ट और नीली जींस पहनी हुई थी और एक लड़की जो लगभग 17 वर्ष की थी, जिसने हरे रंग की पोशाक पहनी हुई थी, दोनों एक पेड़ की शाखा पर नायलॉन की रस्सी से लटके थे। पुलिस ने शवों को शवगृह में रखवा दिया गया है। दोनों ने आत्महत्या की है या फिर उनकी हत्या हुई है। यह जांच में सामने आएगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जब बच्चों के मामूली झगड़े ने लिया खूनी रूप: पथराव, चाकूबाजी और मौत... दिल्ली के वजीरपुर में कैसे शुरू हुआ बवाल
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन