फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   BMW hit-and-run case, issued non-bailable warrants against the car driver

BMW हिट एंड रन केस, चालक के खिलाफ गैर जमानती वारंट

Fri, 22 Apr 2016 04:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Fri, 22 Apr 2016 04:20 PM IST
विज्ञापन
BMW hit-and-run case, issued non-bailable warrants against the car driver
बीएमडब्ल्यू ह‌िट एंड रन केस का आरोपी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा

बीएमडब्ल्यू हिट एंड रन मामले में कार चालक विनोद डेढ़ा के खिलाफ कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी हो गए। घटना के छह दिन बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ने में नाकाम रही। थाना सेक्टर-24 प्रभारी नीरज कुमार सिंह ने बताया आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर करने की अर्जी लगाई है। पता चला है कि वह हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की कोशिश कर रहा है। यहीं कारण है कि सरेंडर नहीं कर रहा। पुलिस की चार टीमें उसकी तलाश में दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा और आसपास के शहरों में दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


बता दें कि शनिवार सुबह करीब 11.30 बजे तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार ने सेक्टर-22 में चार लोगों को टक्कर मार दी थी, जिसमें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में गुलफाम की मौत हो गई थी। गुस्साए परिजनों, रिश्तेदारों और चौड़ा गांव के लोगों ने चौड़ा चौराहे पर गुलफाम के शव को रखकर जाम लगा दिया था। अन्य घायलों में से अनवर को परिजन मुरादाबाद ले गए जबकि दो अन्य घायल प्रेम और जोगिंदर का सेक्टर- 27 स्थित कैलाश अस्पताल इलाज किया गया।
विज्ञापन


जोगिंदर को अस्पताल से मिली छुट्टी
हादसे में घायल जोगिंदर को सेक्टर-27 स्थित कैलाश अस्पताल से बृहस्पतिवार शाम छुट्टी दे दी गई। उसके दाएं पैर की घुटने से नीचे की हड्डी टूट गई थी। डॉक्टरों के मुताबिक दिल का रोगी होने के कारण सर्जरी न करते हुए पैर में प्लास्टर कर दिया गया था। दो माह में वह चलने में सक्षम हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज निकालेंगे कैंडल मार्च
गुलफाम के परिजन और दोस्त शुक्रवार को घटना स्थल के आसपास कैंडल मार्च निकालेंगे। गुलफाम के चचेरे भाई तालिव ने कहा कि पुलिस अभी तक आरोपी कार चालक को नहीं पकड़ सकी है। परिवार को मुआवजा दिलाने का कोई प्रयास शुरू नहीं किया है। इंसाफ की मांग को लेकर कैंडल मार्च निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed