{"_id":"5ce1f112bdec220700633e8a","slug":"bmw-car-turns-over-after-crash-into-dividers-at-delhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिवाइडर से टकरा कर बीएमडब्ल्यू कार पलटी, कोचिंग संचालक की बेटी चला रही थी कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिवाइडर से टकरा कर बीएमडब्ल्यू कार पलटी, कोचिंग संचालक की बेटी चला रही थी कार
Mon, 20 May 2019 05:43 AM IST
vivek shukla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: vivek shukla
Updated Mon, 20 May 2019 05:43 AM IST
विज्ञापन
car accident
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के 24 अकबर रोड स्थित राष्ट्रीय कार्यालय के नजदीक शनिवार रात को बड़ा हादसा टल गया। तेज रफ्तार बीएमडब्ल्यू कार मोती लाल नेहरू गोलचक्कर के डिवाइडर से टकराकर सर्किल में जा पहुंची और उसके बाद कई बार पलट गई। कार युवती चला रही थी। साथ में युवती का दोस्त बैठा था। तुगलक रोड थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है। इस बात की जांच की जा रही है कि कार को चलाते वक्त युवती ने शराब पी रखी थी या नहीं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार सड़क दुर्घटना शनिवार रात करीब 2 बजे हुई। राजेेद्र नगर निवासी युवती अवधिता दोस्तों के साथ सम्राट होटल में पार्टी करने गई थी। अवधिता के पिता श्रीराम आईएएस कोचिंग एकेडमी चलाते हैं। वह शनिवार रात करीब दो बजे खाना खाकर दोस्त के साथ वापस लौट रही थी।
विज्ञापन
बीएमडब्ल्यू कार को वह खुद चला रही थी। उसके साथ एक दोस्त बैठा हुआ था। बाकी दोस्त दूसरी कार में थे। अकबर रोड से इंडिया गेट की तरफ आते हुए मोतीलाल नेहरू सर्किल (गोलचक्कर) पर एक दूसरी कार को ओवरटेक करने के चक्कर में बीएमडब्ल्यू कार गोलचक्कर के डिवाइडर से टक्कर कर सर्किल के अंदर पहुंच गई और इसके बाद कई बार पलट गई। इस दुर्घटना में अवधिता को चोट लगी है। दूसरी कार में सवार दोस्त उसे निकालकर गंगाराम अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
गंगाराम अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बार अवधिता को छुट्टी दे दी गई। इस सड़क दुर्घटना की पुलिस को किसी ने सूचना नहीं दी थी। रविवार सुबह मीडियाकर्मियों ने कार को सर्किल में उल्टा पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। तुगलक रोड थाना पुलिस ने बीएमडब्ल्यू कार को जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि कार का मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालान किया गया है।