{"_id":"654587f65a31dd062f0c7443","slug":"blue-line-metro-services-will-be-affected-from-tonight-till-tomorrow-morning-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : आज रात से कल सुबह तक ब्लू लाइन मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित, ये दो स्टेशन किये जाएंगे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : आज रात से कल सुबह तक ब्लू लाइन मेट्रो सेवाएं रहेंगी प्रभावित, ये दो स्टेशन किये जाएंगे बंद
Sat, 04 Nov 2023 05:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 04 Nov 2023 05:24 AM IST
सार
शनिवार मध्यरात्रि से रविवार सुबह छह बजे तक ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के करोल बाग और राजीव चौक खंड के बीच निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
delhi metro
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले यात्रियों के महत्वपूर्ण खबर है। शनिवार मध्यरात्रि से रविवार सुबह छह बजे तक ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर-21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली) के करोल बाग और राजीव चौक खंड के बीच निर्धारित रखरखाव कार्य के लिए मेट्रो सेवाएं बाधित रहेंगी।
विज्ञापन
रविवार सुबह इस लाइन में सुबह छह बजे करोल बाग से राजीव चौक खंड तक ट्रेन सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी। इसलिए इस खंड में पड़ने वाले झंडेवालान और राम कृष्ण आश्रम मार्ग-दो मेट्रो स्टेशन सुबह छह बजे तक बंद रहेंगे।
विज्ञापन
ब्लू लाइन के इस रखरखाव खंड के दोनों ओर यानी द्वारका सेक्टर -21 से करोल बाग और राजीव चौक से नोएडा सिटी सेंटर/वैशाली तक सेवाएं, इस संक्षिप्त अवधि के दौरान सामान्य समय सारिणी के अनुसार उपलब्ध रहेंगी। डीएमआरसी ने यात्रियों को इसके बारे में सूचित करते हुए कहा है कि इन स्टेशनों और ट्रेनों के अंदर नियमित घोषणाएं भी की जाएंगी और यात्रियों की सुविधा के लिए अतिरिक्त कर्मचारी भी तैनात किए जाएंगे।
विज्ञापन