{"_id":"5c9ebc3cbdec221401278013","slug":"blue-line-metro-halted-due-technical-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लू लाइन पर साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही सेवा, डीएमआरसी ने बताया कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लू लाइन पर साढ़े तीन घंटे प्रभावित रही सेवा, डीएमआरसी ने बताया कारण
Sat, 30 Mar 2019 06:15 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
अमित शर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 30 Mar 2019 06:15 AM IST
विज्ञापन
Delhi Metro Blue Line
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेट्रो की ब्लू लाइन पर द्वारका से राजौरी गार्डन के बीच तकनीकी खराबी के कारण करीब साढ़े तीन घंटे तक यात्रियों को परेशानी का सामान करना पड़ा। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे शुरू हुई दिक्कत दोपहर 2 बजे के बाद ठीक हुई। इस दौरान मेट्रो ट्रेनों की रफ्तार बेहद धीमी रही। पीक आवर्स में आई तकनीकी खराबी के कारण कामकाजी लोगों को अपने दफ्तरों तक पहुंचने में देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
डीएमआरसी सूत्रों के मुताबिक तकनीकी खराबी उत्तम-नगर ईस्ट और उत्तम नगर वेस्ट मेट्रो स्टेशन के बीच हुई। इससे द्वारका से राजौरी गार्डन के बीच का हिस्सा प्रभावित हुआ। ट्रेनों की धीमी रफ्तार के कारण यात्रियों को एक-एक स्टेशन पर काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। मेट्रो स्टेशनों पर यात्रियों को ट्रेनों के लिए भी काफी देर तक परेशानी झेलनी पड़ी। कई बार स्टेशनों के बीच में ट्रेनों को रोका गया।
विज्ञापन
हालांकि इस बीच यात्रियों को तकनीकी कारणों से सेवा में विलंब की सूचनाएं उद्घोषणाओं और ट्विटर के जरिये दी गई। यात्रियों का कहना था कि आए दिन ब्लू लाइन पर तकनीकी खराबी से यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं यात्रियों का कहना था कि अभी गर्मियां शुरू ही हुई हैं और अभी से मेट्रो की हालत खराब होने लगी है।
विज्ञापन
बुधवार को भी प्रभावित हुई थी सेवा
बुधवार को भी ब्लू लाइन पर द्वारका सेक्टर 12 और जनकपुरी वेस्ट के बीच करीब 8 मेट्रो स्टेशनों पर तकनीकी खराबी के कारण मेट्रो सेवा प्रभावित हुई थी। इससे पहले नोएडा की ओर का रूट तकनीकी खराबी से प्रभावित था। वहीं यात्रियों ने डीएमआरसी से मांग की है कि उनके महंगा किराया वसूलने के एवज में बेहतर मेट्रो सुविधा उपलब्ध कराई जाए ताकि कम से कम उनके समय की तो बचत हो सके।
रखरखाव के लिए नहीं मिल रहा पर्याप्त समय
डीएमआरसी के मुताबिक ब्लू लाइन काफी लंबी लाइन है। इसके रखरखाव के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता है। इस लाइन पर तकनीकी समस्याओं को धीरे-धीरे सुधारा जा रहा है। हमारी कोशिश है कि यात्रियों को ज्यादा परेशानी नहीं झेलनी पड़े।