फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Blood found on clothing, a blurred face on CCTV

Delhi NCR News: कपड़ों पर मिला खून, सीसीटीवी में धुंधला चेहरा..फिर भी साबित नहीं हुआ कत्ल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
साकेत कोर्ट ने बुजुर्ग की हत्या के आरोपी को किया बरी
विज्ञापन


सचिन कुमार

नई दिल्ली। बुजुर्ग की हत्या हुई, शव के पास चाकू मिला। पुलिस ने आरोपी के कपड़ों पर खून के निशान मिलने की बात कही और सीसीटीवी फुटेज से उसकी पहचान करने की कोशिश की। लेकिन कोर्ट में न तो सीसीटीवी से आरोपी की पहचान पक्की हो सकी और न ही कपड़ों की बरामदगी पर पुलिस की बात भरोसेमंद साबित हुई। सुरक्षा गार्डों के बयान भी आपस में मेल नहीं खाते थे। इन सब कारणों से साकेत कोर्ट ने बुजुर्ग की हत्या के मामले में आरोपी जितेंद्र दास को बरी कर दिया। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पवन कुमार ने अपने फैसले में कहा कि पुलिस आरोपी के खिलाफ हत्या का आरोप संदेह से परे साबित नहीं कर सकी। अदालत ने पाया कि मामले में ऐसा कोई प्रत्यक्षदर्शी नहीं था, जिसने हत्या करते हुए आरोपी को देखा हो। मामला 9 अप्रैल 2024 का है। उस दिन सुबह करीब 9:33 बजे पुलिस को सूचना मिली कि दक्षिण दिल्ली के सतबड़ी स्थित अंसल विला के मुख्य गेट के पास एक बुजुर्ग का शव बेंच पर पड़ा मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article