{"_id":"5ee6c8d08ebc3e42d05de3ed","slug":"blood-donation-camps-organised-by-amar-ujala-foundation-across-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः महादान कर 'कोरोना योद्धाओं' को किया सलाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमर उजाला फाउंडेशन की पहलः महादान कर 'कोरोना योद्धाओं' को किया सलाम
Mon, 15 Jun 2020 06:33 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Mon, 15 Jun 2020 06:33 AM IST
सार
- रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए
- सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, मुंह पर मास्क लगाए कई जगह लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे
- कई जगह कोरोना के चलते रक्तदान नहीं हो पाया
विज्ञापन
लखनऊ में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में महादान करते डॉक्टर सुरेंद्र भवनानी व अन्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विश्व रक्तदान दिवस पर रविवार को अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से लगाए गए रक्तदान शिविरों में हर वर्ग के लोग शामिल हुए।
विज्ञापन
40 डिग्री से ऊपर की भीषण गर्मी और उमस के बीच दूसरों की जान बचाने के लिए हजारों लोगों ने महादान कर 'कोरोना योद्धाओं' को सलाम किया।
सामाजिक दूरी का पालन करते हुए, मुंह पर मास्क लगाए कई जगह लोग घंटों अपनी बारी का इंतजार करते रहे। किसी अनजान की जान बचाने का जज्बा महादानियों में देखते ही बनता था। कई जगह ब्लड बैंकों की क्षमता कम होने से महादानियों को मायूस लौटना पड़ा। कई जगह कोरोना के चलते रक्तदान नहीं हो पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला के प्रसार वाले सात में से पांच राज्यों उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के 80 से अधिक शहरों में 95 कैंपों में 4367 महादानियों ने रक्तदान किया। अकेले रोहतक यूनिट में 619 लोगों ने रक्तदान किया। लखनऊ में उत्तर प्रदेश के मंत्री सुरेश खन्ना अमर उजाला फाउंडेशन के रक्तदान कैंप में पहुंचे और रक्तदानियों का उत्साहवर्धन किया।
अमर उजाला फाउंडेशन की इस मुहिम में विभिन्न अस्पताल और सामाजिक संगठन भी भागीदार बने। लखनऊ में 438, कानपुर में 264, इलाहाबाद में 124, मेरठ में 455, गाजियाबाद में 72, मुरादाबाद में 245, अलीगढ़ में 68, झांसी में 171, आगरा में 467, गोरखपुर में 329, वाराणसी में 361, और बरेली में 154 यूनिट रक्तदान हुआ।
इसी तरह उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में 42 और नैनीताल में 175, चंडीगढ़ में 383 लोगों ने रक्तदान किया। रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।