फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP's cleanliness drive to begin on September 25

Delhi NCR News: भाजपा का स्वच्छता अभियान 25 सितंबर से

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 23 Sep 2026 07:41 PM IST
विज्ञापन
दो अक्तूबर तक चलेगा अभियान, कार्यकर्ता-सांसद-विधायक-पार्षद जुटेंगे
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में स्वच्छता को लेकर भाजपा 25 सितंबर से 2 अक्तूबर तक विशेष अभियान चलाएगी। पार्क, पूजा स्थल और अस्पताल परिसर अभियान के केंद्र में होंगे। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सांसद, विधायक और पार्षद भी श्रमदान करेंगे।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने बुधवार को दीनदयाल उपाध्याय मार्ग स्थित लोक निर्माण विभाग के पार्क में अभियान की शुरुआत के दौरान यह घोषणा की। अभियान की शुरुआत भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के नेतृत्व में हुई। राष्ट्रीय और प्रदेश पदाधिकारियों ने पार्क में श्रमदान किया। इसके बाद नेताओं ने पौधारोपण किया।
विज्ञापन

मल्होत्रा ने कहा कि दिल्लीभर में चलने वाले अभियान में सार्वजनिक उपयोग वाले पार्कों, पूजा स्थलों और अस्पताल परिसरों की सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। सफाई के साथ पौधारोपण भी अभियान का हिस्सा रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में भाजपा के सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश, राष्ट्रीय संगठक वी सतीश, राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी, राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेश मंगल, राष्ट्रीय मंत्री जयप्रकाश और संदीप पाठक सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed