फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP veterans orking hard in political battle of delhi

दिल्ली विधानसभा चुनावः सियासी जंग में भाजपा के दिग्गजों ने भरी हुंकार

Sat, 01 Feb 2020 05:31 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 01 Feb 2020 05:31 AM IST
विज्ञापन
BJP veterans orking hard in political battle of delhi
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020: अमित शाह - फोटो : Social Media

जो वोट बैंक देश की सुरक्षा में आड़े आए, ऐसे वोट बैंक से भाजपा नहीं डरती है। भाजपा चुनाव हारती है, जीतती है, लेकिन देश की सुरक्षा के साथ समझौता नहीं करती। ये बातें शुक्रवार को कमला नगर में आयोजित एक नुक्कड़ सभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहीं। 

विज्ञापन


आप और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि दोनों पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हर फैसले का विरोध करती है। इनके लिए देश और समाज पीछे है। वोट की चिंता ज्यादा है।  शाह ने कहा कि विपक्षी दलों ने देश की सीमाओं और सुरक्षा की कभी चिंता नहीं की। क्योंकि उन्हें वोट बैंक से डर लगता है। गृहमंत्री ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर झूठ बोलने का आरोप मढ़ा। 
विज्ञापन


त्रिनगर विधानसभा में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि कई चुनाव देखे हैं और कई कराए भी हैं, लेकिन दिल्ली सरकार जैसी झूठ बोलने वाली सरकार कभी नहीं देखी। केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वह यमुना जी में डूबकी मार कर बता तो कि यमुना स्वच्छ हो गई है तो मौन हो जाऊंगा। नदियां कैसे स्वच्छ होती है, 
विज्ञापन
विज्ञापन


जानना है तो प्रयागराज में जाकर गंगा जी में डुबकी लगाइये, तब पता चलेगा कि मोदी जी और योगी जी ने कैसे गंगा को स्वच्छ किया। शाह ने जेएनयू में टुकड़े-टुकड़े गैंग के लोगों को समर्थन देने पर मुख्यमंत्री को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत तेरे टुकड़े होंगे का नारा लगाने वाले गैंग को अदालत में मामला चलाने के लिए केजरीवाल सरकार आदेश नहीं दे रही है। 11 जनवरी को सत्ता में आते ही भाजपा टुकड़े- टुकड़े गैंग के लोगों पर मामला चलाने का आदेश दे देगी। 

मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित : अमित
शकूर बस्ती विधानसभा क्षेत्र में आयोजित नुक्कड़ सभा में शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश सुरक्षित है। दिल्ली की जनता को तय करना है कि उन्हें देश के टुकड़े करने वाली सरकार चाहिए या देशद्रोहियों को जेल में डालने वाली सरकार। आम आदमी पार्टी की सरकार आने से पहले दिल्ली जल बोर्ड 178 करोड़ रुपये के फायदे में  था। आज 800 करोड़ रुपये के घाटे में है जबकि दिल्ली के जल बोर्ड के चेयरमैन खुद केजरीवाल हैं। कांग्रेस को कठघरे में खड़े करते हुए कहा कि इस पार्टी ने धर्म के आधार पर देश के दो टुकड़े कर दिए। लाखों लोग शरणार्थी बनकर भारत आए। इन्हें जब भाजपा नागरिकता दे रही है तो इसका विरोध किया जा रहा है। कांग्रेस, आप, कम्युनिस्ट, सपा, बसपा और ममता दीदी सभी एक ही थैली के चट्टे-बट्टे हैं। 

केजरीवाल ने दिल्ली की जनता से किया छल : नड्डा
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने घोंडा, तिमारपुर व राजौरी गार्डन में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि चुनावी वादों को पूरा करने में फेल रहे केजरीवाल ने पांच साल तक दिल्ली के लोगों के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की वजह से लोग बीमार पड़ रहे है। अस्पतालों में 30000 से अधिक बेड लगाने का वादा किया था। जिसमें 4000 बेड प्रसूति वार्डों में लगने थे, लेकिन 5 साल में 200 बेड कम हो गए। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की सरकार नहीं होने के बावजूद प्रदूषण नियंत्रण के लिए इस्टर्न-वेस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेस वे बनाकर 60 हजार वाहन प्रतिदिन दिल्ली में प्रवेश करने से रोका गया।

भाजपा जो कहती है उसे डंके की चोट पर करती है : राजनाथ सिंह 

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने महरौली और अंबेडकर नगर विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की तरह भाजपा वादे करके भूलने वाली पार्टी नहीं है। भाजपा जो कहती है उसे डंके की चोट पर करती हैं। जहां मंदिर बनने के लिए कहा था, वहीं भव्य मंदिर बनने का रास्ता प्रशस्त हुआ। श्रीराम का जैसा भव्य मंदिर बनने वाला है वैसा पूरे विश्व में कहीं नहीं होगा। 
राजनाथ सिंह ने नागरिकता संशोधन कानून पर कहा कि भाजपा ने केवल महात्मा गांधी और पंडित नेहरू के विचारों को आगे बढ़ाने का काम किया है। 2003 में जब अटल जी की सरकार थी, तब 10 साल प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह ने भी लोकसभा की कार्यवाही में आन रिकार्ड अटल जी से पूछा था पड़ोसी देशों में धार्मिक आधार पर प्रताड़ित हो रहे अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने में विलंब क्यों की जा रही है। भाजपा जनता से मुद्दे छिपाकर राजनीति नहीं करती। 

शाहीन बाग आंदोलन नहीं कट्टरपंथी विचारधारा है : रवि किशन 
भाजपा सांसद रवि किशन ने करोलबाग, पटेलनगर, मंगोलपुरी और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र में नुक्कड़ सभा को संबोधित किया। इस दौरा उन्होंने कहा कि शाहीनबाग के आंदोलन ने पिछले एक महीने से दिल्ली की जनता को बेहाल करके रखा है। शाहीन बाग कोई आंदोलन नहीं है, बल्कि एक कट्टरपंथी विचारधारा है, जिसने पिछले डेढ़ महीने से दिल्ली की जनता को बेहाल करके रख दिया है। पूरी दिल्ली ने तय कर दिया है कि हमारा मोहल्ला शाहीन बाग नहीं बनने वाला है। 

केजरीवाल की झूठ की सरकार का कार्यकाल पूरा : स्मृति 
केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने मोती नगर विधानसभा क्षेत्र में कहा कि केजरीवाल ने एक- दो पुराने स्कूलों को पेंट कराया और प्रचारित किया कि देखो केजरीवाल ने नया स्कूल बनवाया है। केजरीवाल की झूठ की सरकार अपना कार्यकाल पूरा कर चुकी है। संविधान की शपथ लेकर सत्ता में आने के बाद संविधान को कलंकित कर रहे हैं, ये भारत माता के टुकड़े करने की बात कहने वालों को समर्थन देते हैं। केजरीवाल के साथी गर्भवती महिलाओं पर कुत्ते छोड़ते हैं, औरतों से मारपीट करते हैं, कार्यकर्ता का यौन शोषण करते हैं और खुद उनसे कंप्रोमाइज करने की बात करते हैं। 

सही विकास की शक्ति से उड़ जाते हैं झूठे वादे : पुरी
मुस्तफाबाद व घोंडा विधानसभा में चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि साफ नीयत से हो रहे विकास की लहर में इतनी शक्ति होती है कि वो झूठे वादों को उड़ा ले जाती है। केजरीवाल का मोहल्ला क्लिनिक खुद बीमार पड़े हैं, स्कूलों की दीवारें जर्जर हो चुकी हैं, सड़कें टूटी हैं, नालियां खुली पड़ी हैं लेकिन दिल्ली सरकार का न तो कोई कार्यकर्ता और न ही कोई मंत्री लोगों की सुध लेने जा रहा है।

संकल्प पत्र की घोषणा पत्र समिति में छपा राजकुमार चौहान का नाम 
भाजपा शीर्ष नेतृत्व भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक दी है और विपक्षी पार्टी पर निशाना साध रही है। ऐसे में प्रदेश भाजपा की लापरवाही भी देखने को मिल रही है। संकल्प पत्र में कांग्रेस नेता राज कुमार चौहान का नाम भी छाप दिया है। जबकि 15 जनवरी 2020 को चौहान वापस कांग्रेस में शामिल हो गए। भाजपा ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति बनाई थी। जिसमें राज कुमार चौहान को भी रखा गया था। चौहान की कांग्रेस में वापसी के15 दिन बाद भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में शुक्रवार को उनका नाम शामिल कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed