सिसोदिया को बेल नहीं: AAP पर सुधांशु त्रिवेदी का तंज, बोले- केजरीवाल सरकार बताए आखिर पैसा कहां है
मनीष सिसोदिया को बेल नहीं मिलने पर भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने आप पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की सरकार अदालत को बताएं कि पैसा कहां है।
विस्तार
कथित शराब घोटाला मामले में सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की जमानत याचिका खारिज होने के बाद भाजपा ने निशाना साधा है। भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अरविंद केजरीवाल बड़ी ही नाटकीयता के साथ यह बात बार बार बोला करते थे कि यदि आप सुप्रीम कोर्ट के आज के ऑब्जर्वेशन को देखेंगे तो सिर्फ न केवल बेल याचिका खारिज हुई बल्कि 338 करोड़ रुपये भी स्थापित होते दिख रहे हैं। ये लोग कहते थे पैसा कहा है। पैसा का सारा ब्यौरा जांच एजेंसी कोर्ट को बताती है। अब अरविंद केजरीवाल की सरकार अदालत को बताएं कि पैसा कहां है। मनी ट्रैल लीगल होते हुए दिख रहा है।
पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को जमानत देने से इनकार कर दिया। कोर्ट ने उनकी याचिका को खारिज करते हुए ट्रायल कोर्ट को छह से आठ महीने में सुनवाई पूरी करने के लिए कहा है। कोर्ट ने नियमित जमानत की अपील को भी खारिज कर दिया। मामले में अस्थायी तौर पर 338 करोड़ रुपये के हस्तांतरण की पुष्टि हुई है।
#WATCH | Delhi: On the Supreme Court rejecting the bail plea of former Delhi Dy CM Manish Sisodia in the Delhi Excise Policy case, BJP MP Sudhanshu Trivedi says, "...If you see the observation of the Supreme Court, not only the bail plea has been rejected but also Rs 338 crore… pic.twitter.com/rvTf1bTmWj
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) October 30, 2023
सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संजीव खन्ना और जस्टिस एसवीएन भट्टी की पीठ ने कहा कि उसने जांच एजेंसियों के बयान को रिकॉर्ड किया है कि इन मामलों में सुनवाई छह से आठ महीने में पूरी हो जाएगी। पीठ ने कहा कि अगर सुनवाई की कार्यवाही में देरी होती है तो सिसोदिया तीन महीने में इन मामलों में जमानत के लिए आवेदन कर सकते हैं।