फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP sent defamation notice to Atishi

Delhi: भाजपा ने आतिशी को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- BJP में शामिल होने के ऑफर का सबूत दें

Wed, 03 Apr 2024 12:22 PM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Wed, 03 Apr 2024 12:22 PM IST
सार

आप नेता आतिशी ने कहा कि मुझे भाजपा में शामिल होने के लिए अप्रोच किया गया है, मुझसे यह कहा गया कि या तो भाजपा में शामिल हो जाऊं, अपना राजनीतिक भविष्य बचा लूं, अपना राजनीतिक भविष्य बढ़ा लूं और अगर भाजपा में शामिल नहीं हुई तो आने वाले एक महीने में ईडी द्वारा मुझे गिरफ़्तार कर लिया जाएगा।

विज्ञापन
BJP sent defamation notice to Atishi
वीरेंद्र सचदेवा और आतिशी - फोटो : एएनआई

विस्तार

आप मंत्री आतिशी ने मंगलवार को प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि उन्हें भाजपा में शामिल होने का ऑफर आया है। करीबी व्यक्ति के माध्यम से उन्हें भाजपा में शामिल होने के लिए संपर्क किया गया है। उन्हें कहा गया है कि भाजपा में शामिल होकर राजनीतिक करिअर बचा लो, अन्यथा महीने भर में ईडी गिरफ्तार कर लेगी। कुछ दिनों में उनके आवास, रिश्तेदारों व परिवार वालों के घर रेड होगी और समन भेजे जाएंगे। वहीं, अब भाजपा ने आतिशी के आरोपों के बाद उन्हें मानहानि का नोटिस भेजा है। 

विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, 'हमने (दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी) को सबूत देने के लिए कानूनी नोटिस दिया है, हम उन्हें भागने नहीं देंगे। इस बार उन्हें जवाब देना होगा। आतिशी के कल बयान पर हमने कहा था कि आप झूठ बोल रही हैं। आपके आरोप बेबुनियाद हैं। हमने कल शाम तक उन्हें माफी मांगने का समय दिया था, अब वह समय खत्म हो चुका है और उन्हें मानहानि का नोटिस दिया गया है। उन्हें इसका जवाब देने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है अगर उनका जवाब नहीं आया तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।'
विज्ञापन


दिल्ली बीजेपी प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा ने कहा, "वह (दिल्ली की मंत्री और आप नेता आतिशी) झूठ बोल रही हैं और उनके आरोप निराधार हैं और झूठ बोलना आप की प्रकृति में है। हमने उन्हें माफी मांगने के लिए समय दिया था, लेकिन उन्होंने माफी नहीं मांगी। इसलिए हम मानहानि का नोटिस भेजा है।'



उधर, आतिश ने मंगलवार को कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव से पहले आप के चार और नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी में है। इनके अलावा सौरभ भारद्वाज, दुर्गेश पाठक और राघव चड्ढा को गिरफ्तार किया जाएगा। भाजपा को उम्मीद थी कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद आप टूट जाएगी, लेकिन रामलीला मैदान की रैली और 10 दिन से सड़क पर आप के संघर्ष के बाद भाजपा को लगता है कि शीर्ष चार नेताओं को गिरफ्तार करना काफी नहीं था, इसलिए चार अन्य नेताओं को भी गिरफ्तार करने की योजना बनाई गई है। हम धमकियों से डरने वाले नहीं है। हम केजरीवाल के सिपाही हैं। आप के नेता-कार्यकर्ता में आखिरी सांस तक देश के संविधान की बचाने के लिए लड़ते रहेंगे। प्रधानमंत्री और भाजपा के नेता आप को खत्म करना चाहते हैं। भाजपा भले ही आप के एक-एक विधायक व कार्यकर्ता को जेल में डाल दे। उसका आप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा, क्योंकि उनकी जगह 10 और लोग केजरीवाल की लड़ाई को लड़ने के लिए सामने आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed