{"_id":"68fced628f770ab6e806fc7e","slug":"bjp-reopens-chhath-ghat-which-was-closed-by-aap-government-sachdeva-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-109770-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा ने फिर खोला छठ घाट, आप सरकार ने कराया था बंद : सचदेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा ने फिर खोला छठ घाट, आप सरकार ने कराया था बंद : सचदेवा
विज्ञापन
नई दिल्ली।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने शनिवार को यमुना बैंक मेट्रो स्टेशन के पास स्थित छठ घाट को फिर से खोल दिया। उन्होंने कहा कि यह घाट साल 2020 में आप सरकार ने बंद कर दिया था, जिससे स्थानीय लोगों को हर साल छठ पूजा में परेशानी होती थी।
सचदेवा ने कहा कि केजरीवाल सरकार धार्मिक और सांस्कृतिक त्योहारों में बाधा डालती थी, जबकि अब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा सरकार हर त्योहार को उत्साह से मना रही है। उन्होंने बताया कि लोगों के आग्रह पर घाट को फिर तैयार कराया गया है, जिससे लक्ष्मी नगर, पांडव नगर और आसपास के इलाकों में रहने वाले पूर्वांचल समुदाय की वर्षों पुरानी मांग पूरी हुई है।
भाजपा नेता दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्वांचली समाज और बिहार जागरण मंच ने घाट दोबारा खुलवाने की अपील की थी। वीरेंद्र सचदेवा ने अधिकारियों से तुरंत अनुमति लेकर घाट की सफाई और मरम्मत का काम शुरू कराया। सचदेवा ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ घाट पर सफाई अभियान में भी हिस्सा लिया। ब्यूरो