फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP protested against AAP government over water shortage in Delhi

Delhi Water Crisis: 'AAP सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है', दिल्ली में पानी की कमी को लेकर भाजपा का प्रदर्शन

Fri, 31 May 2024 12:03 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 31 May 2024 12:03 PM IST
सार

दिल्ली में जल संकट को लेकर भाजपा ने विधानसभा स्थल शहीदी पार्क से दिल्ली सचिवालय तक दिल्ली सरकार के खिलाफ प्रदर्शन मार्च निकाला।

विज्ञापन
BJP protested against AAP government over water shortage in Delhi
भाजपा का प्रदर्शन - फोटो : एएनआई

विस्तार

देश की राजधानी दिल्ली में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है और साथ ही लोगों को पानी की कमी से भी जूझना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली में पानी को लेकर सियासत भी खूब हो रही है। भाजपा लगातार केजरीवाल सरकार को घेरने में लगी है। भाजपा ने दिल्ली में भीषण गर्मी के दौरान पेयजल संकट गहराने पर शुक्रवार को दिल्ली सरकार के खिलाफ आईटीओ स्थित शहीदी पार्क के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान भाजपा नेताओं ने पेयजल संकट के लिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दोषी ठहराया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने केजरीवाल व जल मंत्री आतिशी के इस्तीफे की मांग की।

विज्ञापन


सचदेवा ने कहा कि दिल्ली का जल संकट प्राकृतिक नहीं है, बल्कि यह मुख्यमंत्री केजरीवाल के भ्रष्टाचार से उत्पन्न हुआ है। वहीं, उन्होंने आतिशी के कोर्ट जाने की बात पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार इससे पहले भी वर्ष 2021 में कोर्ट गई थी। जब कोर्ट ने फटकार लगाते हुए कहा था कि दिल्ली सरकार को पूरा पानी मिल रहा है, लेकिन वह पानी की बर्बादी रोकने में असफल है। 
विज्ञापन


सचदेवा ने दावा किया कि दिल्ली का 53 प्रतिशत पानी सप्लाई के दौरान चोरी या बर्बाद हो जाता है। इस दिशा में कदम उठाने की स्थिति में दिल्ली में पानी की कमी नहीं रहेगी। वहीं, प्रदेश महामंत्री योगेंद्र चंदोलिया ने कहा कि वजीराबाद बैराज की 10 साल में सफाई नहीं की गई है। इस कारण यह गाद से भरा हुआ है। बैराज से गाद निकाल दी जाएगी तो दिल्ली में पानी का संकट नहीं होगा। उन्होंने जल बोर्ड के अधिकारियों का हवाला देते हुए घोटाला होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि इस घोटाले की जांच होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार बांसुरी स्वराज ने कहा, 'झुलसती हुई गर्मी में दिल्ली की जनता पानी के लिए त्राहीमाम कर रही है। आम आदमी पार्टी की सरकार ने ये बनावटी संकट बनाया है। वो जल बोर्ड जो 2013 में 600 करोड़ के मुनाफे में था और आज 73 हजार करोड़ के घाटे में है। ये वो सरकार है जो हमेशा मुफ्त पानी का वचन देती थी और आज दिल्ली बूंद-बूंद के लिए तरस रही है।'

केजरीवाल की यूपी-हरियाणा सरकार से अपील
दिल्ली सीएम ने एक्स पर लिखा, 'इस बार पूरे देश में अभूतपूर्व गर्मी पड़ रही है, जिसकी वजह से देश भर में पानी और बिजली का संकट हो गया है। पिछले वर्ष, दिल्ली में बिजली की पीक डिमांड 7438 MW थी। इसके मुकाबले इस साल पीक डिमांड 8302 MW तक पहुंच गई है। पर इसके बावजूद दिल्ली में बिजली की स्थिति नियंत्रण में है, अन्य राज्यों की तरह पॉवर कट नहीं लग रहे।




केजरीवाल ने आगे लिखा, 'पर इतनी भीषण गर्मी में पानी की डिमांड बहुत बढ़ गई है। और जो पानी दिल्ली को पड़ोसी राज्यों से मिलता था, उसमें भी कमी कर दी गई है। यानी डिमांड बहुत बढ़ गई और सप्लाई कम हो गई। हम सबको मिलकर इसका निवारण करना है। मैं देख रहा हूं कि बीजेपी के साथी हमारे खिलाफ धरने प्रदर्शन कर रहे हैं। इस से समस्या का समाधान नहीं निकलेगा। मेरी सभी से हाथ जोड़ कर विनती है कि इस वक्त राजनीति करने की बजाय, आइए मिलकर दिल्ली के लोगों को राहत दिलवाएं। यदि बीजेपी हरियाणा और यूपी की अपनी सरकारों से बात करके एक महीने के लिए दिल्ली को कुछ पानी दिलवा दें तो दिल्ली वाले भाजपा के इस कदम की खूब सराहना करेंगे। इतनी भीषण गर्मी किसी के हाथ की बात नहीं। लेकिन हम सब मिलकर काम करें तो लोगों को इस से राहत तो दिलवा सकते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed