{"_id":"645959d27a42068b420facc3","slug":"bjp-president-challenges-kejriwal-to-debate-on-liquor-scam-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: भाजपा अध्यक्ष ने शराब घोटाले पर केजरीवाल को दी बहस की चुनौती, सचदेवा बोले- मानसिक तनाव खो चुके हैं सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: भाजपा अध्यक्ष ने शराब घोटाले पर केजरीवाल को दी बहस की चुनौती, सचदेवा बोले- मानसिक तनाव खो चुके हैं सीएम
Tue, 09 May 2023 01:51 AM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Digvijay Singh
Updated Tue, 09 May 2023 01:51 AM IST
सार
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री को बहस की खुली चुनौती दी है। कहा कि मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं देने के कोर्ट के आदेश पर वह खुली बहस के लिए आगे आएं।
विज्ञापन
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मुख्यमंत्री को बहस की खुली चुनौती दी है। कहा कि मनीष सिसोदिया को जमानत नहीं देने के कोर्ट के आदेश पर वह खुली बहस के लिए आगे आएं। बंगला घोटाला उजागर होने के बाद आम आदमी की छवि को पूरी तरह खो देने के कारण वे मानसिक तनाव में है। शराब घोटाले के दो आरोपियों को जमानत मिलने के आदेश का बार-बार हवाला दे रहे है।
विज्ञापन
सचदेवा ने कहा कि शराब घोटाले से इन्कार करने के लिए दो आरोपियों के जमानत आदेश का तो जिक्र मुख्यमंत्री व उनकी पार्टी कर रही है, लेकिन सिसोदिया को जमानत देने से इन्कार करने वाले अदालत के आदेश की अनदेखी कर रहे हैं, जिसमे कोर्ट ने सिसोदिया को शराब घोटाले का मास्टरमाइंड सूत्रधार माना है।
विज्ञापन