फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP order 50 kg special kamal barfi for distribute in chandni chowk

दिल्लीः भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर, बनवाई 50 किलो विशेष कमल बर्फी, रेट दो हजार रुपये किलो

Wed, 22 May 2019 10:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Wed, 22 May 2019 10:08 PM IST
विज्ञापन
BJP order 50 kg special kamal barfi for distribute in chandni chowk
कमल बर्फी और लड्डू केक - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा का उत्साह सातवें आसमान पर है। एक ओर भाजपा के नेता दिल्ली की सभी सातों सीट पर भाजपा का कमल खिलने का दावा कर रहे हैं। वहीं मतगणना की पूर्व संध्या पर जीत का जश्न मनाने की तैयारी भी पार्टी ने कर ली है। जश्न में एक दूसरे का मुंह मीठा कराने के लिए दिल्ली भाजपा ने 9 केक का ऑर्डर दिया है। करीब 4 से 5 किलोग्राम लड्डू से बनीं इन केक को पार्टी मुख्यालय पर जीत के बाद गुरुवार शाम को काटा जाएगा। इसके अलावा पुरानी दिल्ली के व्यापारियों के साथ जश्न मनाने के लिए भी भाजपा ने अलग से खास इंतजाम किया है।

विज्ञापन


करीब 50 किलोग्राम पिस्ता बादाम बर्फी बनाने का ऑर्डर दिया है। प्रत्येक बर्फी में बादाम और पिस्ता से बना कमल का फूल बर्फी पर होगा। पिछली बार 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने सभी सीटों पर जीत हासिल की थी। उस दौरान भी पार्टी ने एक दिन पहले से लड्डू बनवाना शुरू कर दिया था। इस बार भाजपा ने बड़े स्तर पर कारीगर लगाने की जगह मिठाई की दुकानों पर ऑर्डर दिए हैं। 
विज्ञापन


उधर दिल्ली भाजपा प्रदेश कार्यालय में भी बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाई गई है। चुनाव परिणाम का हर अपडेट जानने के लिए यहां कार्यकर्ताओं के लिए विशेष तंबू का इंतजाम भी किया है। इसके अलावा ढ़ोल नगाड़ों की बुकिंग भी कराई है। पार्टी कार्यालय के बाहर आतिशबाजी के लिए करीब तीन जगह ऑर्डर दिए हैं। वहीं सभी भाजपा प्रत्याशियों ने भी जीत का जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी, ढ़ोल और मिठाई का इंतजाम किया है। बताया जा रहा है कि भाजपा गुरुवार को चुनाव परिणाम आने के बाद प्रदेश कार्यालय पर बड़ा जश्न मना सकती है, जोकि देर रात तक चल सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed