{"_id":"63ff723541e63f1678076e93","slug":"bjp-objected-to-giving-ministerial-post-to-atishi-2023-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आतिशी को मंत्री पद देने पर भाजपा ने जताया एतराज, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आतिशी को मंत्री पद देने पर भाजपा ने जताया एतराज, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र
Wed, 01 Mar 2023 09:11 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Wed, 01 Mar 2023 09:11 PM IST
सार
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में लिखा कि आतिशी मार्लेना एक कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके उपनाम मार्लेना का मर-मार्क्सवाद से आता है और लेना-लेनिनवाद से आता है।
विज्ञापन
आप विधायक आतिशी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश भाजपा ने आप विधायक आतिशी को मंत्री पद देने पर एतराज जताया है। भाजपा ने कहा है कि जिसकी पृष्ठभूमि संदेहास्पद हो उसे मंत्रिमंडल में शामिल करना दिल्ली की जनता के साथ धोखा होगा। इस बाबत मुख्यमंत्री को पत्र भी लिखा गया है।
विज्ञापन
प्रदेश भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने पत्र में लिखा कि आतिशी मार्लेना एक कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े परिवार से आती हैं। उनके उपनाम मार्लेना का मर-मार्क्सवाद से आता है और लेना-लेनिनवाद से आता है। समय-समय पर उनके कुछ बयान जो मार्क्सवाद-लेनिनवाद या नक्सलवाद के प्रति नर्मता से भरे थे, पूरे देश ने देखे और सुने हैं। उनके माता-पिता कम्युनिस्ट आंदोलन से जुड़े हैं। 2001 के संसद हमले के मास्टरमाइंड अफजल गुरु की रिहाई के लिए अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन
पत्र में आगे लिखा कि मंत्रिमंडल में किसी नए विधायक को शामिल करना मुख्यमंत्री का विशेषाधिकार है, लेकिन दिल्ली की जनता का भी यह अधिकार है कि जो व्यक्ति मंत्री बने वह शहीदों की शहादत का सम्मान करे और आतंकवादियों का पक्षधर न हो। उम्मीद है कि केजरीवाल शहीदों की शहादत का सम्मान करते हुए अफजल की रिहाई की मुहिम चलाने वाले परिवार के किसी भी सदस्य को मंत्रिमंडल में शामिल नहीं करेंगे।
विज्ञापन