फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp nominates shazia ilmi for clean india mission.

मोदी के मिशन से जुड़ीं शाजिया, AAP को झटका

Thu, 09 Oct 2014 04:41 PM IST
Updated Thu, 09 Oct 2014 04:41 PM IST
विज्ञापन
bjp nominates shazia ilmi for clean india mission.

2 अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'स्वच्छ भारत अभियान' की शुरुआत कर दी, उसके बाद अब भाजपा ने इसे आगे बढ़ाने के लिए तरह-तरह की रणनीतियां बनाई हैं।

विज्ञापन


दिल्ली प्रदेश भाजपा भी दिल्ली के 9 प्रमुख लोगों को स्वच्छ भारत अभियान से जोड़ने की कवायद करने में जुटी है। ये 9 लोग वो हैं जो किसी न किसी क्षेत्र में चर्चित हैं। बृहस्पतिवार को केंद्रीय शहरी विकास मंत्री वेंकैया नायडू, प्रदेश प्रभारी प्रभात झा और प्रदेश अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने मीडिया के सामने उन नामों की घोषणा की।
विज्ञापन


भाजपा की ओर से घोषित किए गए इन नामों में आम आदमी पार्टी की पूर्व नेता शाजिया इल्मी का नाम भी शामिल है।

शाजिया ने पहले ही दिए थे संकेत

bjp nominates shazia ilmi for clean india mission.

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने बताया कि सफाई मुहिम में दिल्ली के बुद्धिजीवी, खिलाड़ी, चिकित्सक, समाज सेवी, आर्टिस्ट को शामिल किया गया है। वहीं, प्रदेश भाजपा पदाधिकारियों की बैठक में प्रदेश पदाधिकारियों व सांसदों को भी 9-9 लोगों को इस अभियान से जोड़ने को कहा गया है।

भाजपा की ओर से जारी की गई इस सूची में पूर्व आप नेता शाजिया इल्मी का नाम शामिल ने से एक बार फिर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। 'आप' छोड़ने के बाद शाजिया ने किसी भी पार्टी में जाने के स्पष्ट संकेत नहीं दिए। हालांकि उन्होंने इच्छा जाहिर की थी कि वे पीएम मोदी के स्वच्छ भारत अभियान से जुड़ना चाहती हैं।

बता दें कि शाजिया इल्मी ने आम आदमी पार्टी की टिकट पर गाजियाबाद लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद उन्‍होंने पार्टी को अलविदा क‌ह दिया था।

पढ़िए किन 9 लोगों को मिला है चैलेंज

bjp nominates shazia ilmi for clean india mission.
  1. सुशील कुमार (ओलंपियन)
  2. शाजिया इल्मी (पूर्व AAP नेता, सामाजिक कार्यकर्ता)
  3. शिराजुद्दीन कुरैशी (प्रेसिडेंट, इंडिया इस्लामिक सेंटर)
  4. प्रो. दिनेश सिंह (वीसी, दिल्ली यूनिवर्सिटी)
  5. मोहित नागर (डूसू, प्रेसिडेंट)
  6. डॉ. विनय भरत रात (एमडी, डीएमसी ग्रुप)
  7. डॉ. केके अग्रवाल (पद्मश्री, सचिव, आईएमए)
  8. उमा शर्मा (पद्मभूषण, कथक डांसर)
  9. प्रवीण खंडेलवाल (महामंत्री, सीएआईटी)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed