फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP MP Ramvir Singh Bidhuri spoke on Sheeshmahal controversy, attacked Arvind Kejriwal

Interview: 'शीशमहल' मुद्दे पर बोले रामवीर सिंह बिधूड़ी, केजरीवाल ने नियम-कानून को दरकिनार कर कराया निर्माण

Thu, 09 Jan 2025 07:05 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Thu, 09 Jan 2025 07:05 AM IST
सार

Ramvir Singh Bidhuri Interview : अमर उजाला से विस्तृत बातचीत में भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने माना कि केजरीवाल ने नियम-कानून को दरकिनार कर शीश महल का निर्माण किया है। बिधूड़ी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह अमर उजाला के मंच पर आएं और उनसे खुली बहस करें। इससे दिल्ली वालों का पता चल जाएगा कि बीते दस सालों में उन्होंने दिल्ली के साथ किस कदम विश्वासघात किया है। 

विज्ञापन
BJP MP Ramvir Singh Bidhuri spoke on Sheeshmahal controversy, attacked Arvind Kejriwal
रामवीर सिंह बिधूड़ी से खास बातचीत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Ramvir Singh Bidhuri News: भाजपा सांसद और दिल्ली चुनाव की मेनिफेस्टो कमेटी के चेयरमैन रामवीर सिंह बिधूड़ी का दावा है कि इस बार दिल्ली विधानसभा चुनाव भाजपा 50 से ज्यादा सीटें जीतने जा रही है। आप सरकार के झूठे वायदों से ऊब चुकी दिल्ली की जनता ने अब भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने का मन बना लिया है।

विज्ञापन

भाजपा का घोषणा पत्र आने से पहले बिधूड़ी ने वायदा किया कि भाजपा की दिल्ली सरकार सातों दिन, 24 घंटे फ्री बिजली और पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगी। वहीं, दस हजार ई-बसों को उतारकर सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को मजबूत करेगी। इससे आबोहवा भी साफ होगी और महिलाएं मांग के आधार पर मुफ्त में सफर कर सकेंगी। उनको घंटों तक बस स्टाफ पर बसों का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।       

विज्ञापन
विज्ञापन

अमर उजाला से विस्तृत बातचीत में भाजपा सांसद ने माना कि केजरीवाल ने नियम-कानून को दरकिनार कर शीश महल का निर्माण किया है। इसके लिए विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री केजरीवाल को आगाह भी किया था, लेकिन सत्ता के मद में चूर केजरीवाल ने उनकी सलाह को अनसुना किया। नतीजा आज सबके सामने है। पुरानी कोठी को को तोड़कर उसके स्थान पर जो आलीशान बंगला बनवाया गया, उस पर करोड़ों रुपये खर्च हुए हैं। जिस पैसे से दिल्ली में स्कूल, कॉलेज, हॉस्पिटल बन सकते थे, उससे केजरीवाल ने अपनी कोठी बना ली।

विज्ञापन

बिधूड़ी ने केजरीवाल को चुनौती दी कि वह अमर उजाला के मंच पर आएं और उनसे खुली बहस करें। इससे दिल्ली वालों का पता चल जाएगा कि बीते दस सालों में उन्होंने दिल्ली के साथ किस कदम विश्वासघात किया है।

महिला सम्मान योजना पर बिधूड़ी ने कहा कि केजरीवाल ने महिलाओं के साथ विश्वासघात किया है। जिस योजना के लिए बजट में प्रावधान था और राष्ट्रपति तक ने मंजूरी दे रखी है, उसको एक साल से क्यों लागू नहीं किया गया, इसका उनको जवाब देना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed