फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP mp Manoj Tiwari and other leader protest on rajghat with kejriwal dumps delhi mask accuse him of unpreparedness on corona says cm lies apprehend

केजरीवाल डम्प्स डेल्ही का मास्क लगाकर मनोज तिवारी ने किया प्रदर्शन, पुलिस ने हिरासत में लिया

Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 01 Jun 2020 01:23 PM IST
विज्ञापन
BJP mp Manoj Tiwari and other leader protest on rajghat with kejriwal dumps delhi mask accuse him of unpreparedness on corona says cm lies apprehend
मनोज तिवारी ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन - फोटो : जी पाल/विवेक निगम/नवनीत शरण

मुंह पर केजरीवाल डम्प्स डेल्ही का मास्क लगाकर आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष के नेतृत्व में कई भाजपा नेता राजघाट पर दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रदर्शन के लिए पहुंचे। जहां दिल्ली पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया और बस में सोशल डिस्टेंसिंंग का पालन करते हुए उन्हें ले गई।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


जब उनसे पूछा गया कि आपने जो मास्क लगाया उसका क्या मतलब है और आप यह प्रदर्शन क्यों कर रहे हैं। तो उन्होंने कहा कि केजरीवाल ने दिल्ली को गर्त (डंप) में डाल दिया है। आज हर रोज 1000-1200 मरीज निकल रहे हैं और उनके लिए कोई इंतजाम नहीं है। वह हर बात पर झूठ बोलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज तिवारी का आरोप है कि केजरीवाल अस्पतालों में बेड की संख्याओं से तमाम स्वास्थ्य इंतजामों तक के बारे में जनता से झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि केजरीवाल तो कोरोना योद्धाओं तक को बेड नहीं दिला पा रहे हैं। कोरोना योद्धाओं समेत आम लोगों को भी कोरोना के इलाज के लिए दर-दर भटकना पड़ रहा है।

तिवारी ने आरोप लगाया है कि आज न लोगों को राशन मिल रहा है न और कोई सुविधा, केजरीवाल सरकार सिर्फ विज्ञापन में मस्त है। ऐसे में दिल्ली कैसे बचे, दिल्ली की जनता कैसे जागरूक हो इसके लिए हमारा यह प्रदर्शन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed