फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided

BJP सांसद हनीट्रैप: पुलिस ने किया महिला को गिरफ्तार, सांसद ने बुक कराया था कमरा

Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली/साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला,नई दिल्ली/साहिबाबाद Updated Thu, 11 May 2017 02:37 PM IST
विज्ञापन
bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided
हनीट्रैप मामले में ग‌िरफ्तार मह‌िला और भाजपा सांसद केसी पटेल - फोटो : ani

गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. केसी पटेल हनीट्रैप के शिकंजे में फंसाने वाली महिला को पुलिस ने गाजियाबाद के उसके घर से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


बात दें क‌ि डॉ. केसी पटेल को इंदिरापुरम की महिला द्वारा हनी ट्रैप कर पांच करोड़ रुपये मांगने के आरोप में दिल्ली पुलिस की टीम सोमवार दोपहर इंदिरापुरम पहुंची थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की टीम ने महिला के नीति खंड स्थित घर पर दबिश दी। बताया जा रहा है कि आरोपी महिला दिल्ली के एक कोर्ट में अधिवक्ता है। हालांकि स्थानीय पुलिस ने मामले की जानकारी से इंकार किया।

सोमवार दोपहर दिल्ली पुलिस की एक टीम इंदिरापुरम के नीतिखंड पहुंची और महिला के घर पर दबिश दी। हालांकि टीम ने सोमवार को यह जानकारी देने से इंकार कर द‌िया था कि महिला उन्हें मिली या नहीं। सीओ इंदिरापुरम ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने उनसे किसी प्रकार की मदद नहीं मांगी है।

स्थानीय पुलिस ने किया जानकारी से इंकार, केस ट्रांसफर पर करेंगे जांच

bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided
हनी ट्रैप

ऐसे में उन्हें जानकारी नहीं है कि पुलिस टीम यहां आई थी या नहीं। उधर, सूत्रों की मानें तो एक माह पहले आरोपी महिला ने थाना इंदिरापुरम में एक सांसद के खिलाफ रेप का आरोप लगाते हुए शिकायत दी थी।

महिला का कहना था कि उसके दिल्ली स्थित चेंबर में सांसद से मुलाकात हुई थी और उसके पास रेप की घटना का वीडियो भी है। हालांकि महिला ने बाद में लिखित शिकायत नहीं दी, जिसके चलते पुलिस ने जांच नहीं की। पुलिस के अनुसार अगर उनके पास किसी प्रकार की शिकायत आती है तो कार्रवाई की जाएगी।

सांसद ने कहा फंसाया गया, मह‌िला बोली- रेप हुआ
गुजरात से भाजपा के लोकसभा सांसद डॉ. केसी पटेल हनीट्रैप के शिकार हो गए हैं। सांसद को गाजियाबाद बुलाकर उनकी अश्लील सीडी बनाई गई और फिर 7 करोड़ रुपये की मांग की गई। पैसे नहीं देने पर सीडी को सार्वजनिक करने व दुष्कर्म के मामले में फंसाने की धमकी दी गई।

सांसद की शिकायत के बाद महिला के खिलाफ एक्सर्टोशन व भ्रष्टाचार अधिनियम आदि धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।

कोल्ड ड्र‌िंक पीने के बाद हो गए थे बेहोश

bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided

दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार केसी पटेल गुजरात के वलसाड सीट से भाजपा के लोकसभा सांसद हैं। सांसद ने पिछले हफ्ते दिल्ली के नार्थ एवेन्यू थाने में दी शिकायत में कहा है कि महिला नार्थ एवेन्यू थाने इलाके में स्थित उसके सरकारी आवास पर आई थी।

महिला ने लॉ की पढ़ाई की हुई है। इंदिरापुरम निवासी महिला ने मई, 2016 में सांसद महोदय को मदद के लिए गाजियाबाद, यूपी बुलाया। यहां पर महिला ने उसे कोल्ड ड्रिंक दी। कोल्ड ड्रिंक पीने के बाद वह बेहोश हो गए।

इसके बाद उनके साथ क्या हुआ ये पता नहीं है। बाद में महिला उससे सात करोड़ रुपये मांगने लगी। महिला ने बताया कि उसने अश्लील सीडी बना ली है और पैसे नहीं दिए गए तो वह सीडी को सार्वजनिक कर देगी।

नार्थ एवेन्यू थाना पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया

bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided
delhi police - फोटो : अमर उजाला

दूसरी तरफ महिला ने भी सांसद के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में दुष्कर्म करने की शिकायत दी थी। महिला की शिकायत पर जब पुलिस ने मामला दर्ज नहीं किया था तो महिला कोर्ट भी गई।

कोर्ट ने दिल्ली पुलिस से स्टेटस रिपोर्ट मांगी थी। जांच के बाद सांसद की शिकायत पर महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। विशेष पुलिस आयुक्त मुकेश मीणा का कहना है कि महिला के खिलाफ एक्सर्टोशन का मामला सामने भी सामने आया है।

बताया जा रहा है कि महिला ने हरियाणा के एक सांसद से इसी तरह पैसे की उगाही की थी। सांसद ने जारी एक बयान में कहा है कि उनके ऊपर लगे सारे आरोपी बेबुनियाद हैं। उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है और वह जांच में सहयोग करेंगे।

सांसद पर कई बार दुष्कर्म का आरोप

bjp mp honey trap case: woman who trapped mp is identified by delhi police, her house raided
डेमो पिक

महिला ने सांसद पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। महिला के मुताबिक सांसद ने 3 मार्च को उसे अपने सरकारी आवास में बुलाया था और वहां उसके साथ दुष्कर्म किया।

 

इससे पहले भी सांसद उसके साथ दुष्कर्म कर चुका है। सांसद ने किसी को कुछ बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

 

जांच के बाद पुलिस ने सांसद की शिकायत पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। महिला का कहना है कि सांसद सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed