{"_id":"6521490cd155bca26c0b953b","slug":"bjp-mp-brij-bhushan-singh-taunted-at-wrestler-bajrang-punia-defeat-2023-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Asian Games: बजरंग पुनिया की हार पर बोले बृजभूषण, ट्रायल कराकर भेजते तो 65 किलो कैटेगरी में मेडल पक्का था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Asian Games: बजरंग पुनिया की हार पर बोले बृजभूषण, ट्रायल कराकर भेजते तो 65 किलो कैटेगरी में मेडल पक्का था
Sat, 07 Oct 2023 05:33 PM IST
श्याम जी.
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 07 Oct 2023 05:33 PM IST
सार
एशियन गेम्स में पहलवान बजरंग पुनिया की हार के बाद भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने बयान दिया है। बृजभूषण ने कहा कि इस वर्ग में भारत को गोल्ड मेडल जीतना था।
विज्ञापन
बृजभूषण शरण सिंह और बजरंग पुनिया
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एशियन गेम्स में भारत के पदकों का आंकड़ा सौ के पार जा चुका है। वहीं, पहलवान बजरंग पुनिया का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। बजरंग पुनिया को ईरान के खिलाड़ी रहमान से 8-1 की शिक्सत झेलनी पड़ी है। बजरंग पुनिया को बिना ट्रायल के एशियन गेम्स में एंट्री मिली थी। वहीं, हार के बाद अब सांसद बृजभूषण शरण सिंह का बयान सामने आया है।
विज्ञापन
राउज एवेन्यू कोर्ट में पेशी के दौरान पहुंचे सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि बजरंग पुनिया का मेडल क्यों नहीं आया, इस पर जब दुनिया बोल रही है तो वे क्यों ने बोलें। 65 किलो वेट कैटेगरी में तो गोल्ड मेडल आना चाहिए था, क्योंकि कुश्ती को भारत सरकार राज्य सरकारें प्रमोट कर रही हैं। सभी पहलवानों पर काफी पैसा खर्च किया जा रहा है। इस वर्ग में एक भी मेडल नहीं आना दुख की बात है।
विज्ञापन