फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   bjp made special plan to win delhi assembly and lok sabha election

बीजेेपी ने अभी से शुरू कर दी है दिल्ली जीतने की तैयारी, बनाया एक खास प्लान

Sat, 13 Jan 2018 02:07 PM IST
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली
विनोद डबास/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 13 Jan 2018 02:07 PM IST
विज्ञापन
bjp made special plan to win delhi assembly and lok sabha election

पार्टी आलाकमान के निर्देश पर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने सवा साल बाद लोकसभा और दो साल बाद दिल्ली विधानसभा के होने वाले चुनाव की तैयारी अभी से आरंभ कर दी है। इस सिलसिले में पार्टी वर्तमान संगठन के अलावा एक नया पांच स्तरीय विंग खड़ा क रेगी।

विज्ञापन


यह प्रदेश से लेकर पोलिंग बूथ तक होगी। प्रदेश भाजपा में अभी पोलिंग बूथ एवं विधानसभा स्तर पर विंग नहीं है। पार्टी आलाकमान ने प्रदेश इकाई को प्रदेश, जिला, विधानसभा क्षेत्र, मंडल और पोलिंग बूथ तक वर्तमान पदाधिकारियों के अलावा नया संगठन बनाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


इस कड़ी में नए संगठन के तहत प्रदेश, जिला, विधानसभा क्षेत्र और मंडल स्तर पर केवल संयोजक बनाए जाएंगे, जबकि पोलिंग बूथ पर 11 सदस्यीय टीम होगी, जिसमें से एक सदस्य को टीम का संयोजक बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पार्टी सूत्रों के अनुसार पोलिंग बूथ स्तर पर बनाई जाने वाली टीम की प्रत्येक माह बैठक होगी, जिसमें कई स्तर के संयोजक भी शामिल होंगे। इस दौरान टीम के कामकाज की समीक्षा की जाएगी और उनको जनता से जुड़े रहने और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने के गुर दिए जाएंगे।

आने वाली दिक्कतों का समाधान भी बताया जाएगा

bjp made special plan to win delhi assembly and lok sabha election

इसके अलावा टीम के समक्ष आने वाली दिक्कतों का समाधान भी बताया जाएगा। नए संगठन के कामकाज की प्रमुख तौर पर बागडोर पोलिंग बूथ की टीम के कंधों पर होगी। टीम को निरंतर अपने इलाके की जनता से तालमेल बनाना होगा।

पार्टी आलाकमान ने नए संगठन में उन सभी नेताओं को जिम्मेदारी देने का निर्देश दिया है जो हाशिए पर हैं और पार्टी संगठन में पद नहीं मिला है। इनमें खास तौर पर पूर्व पार्षदों को तवज्जो देने की सलाह दी गई है, क्योंकि गत वर्ष टिकट नहीं दिए जाने से अधिकतर पार्षद नाराज हैं और वह पार्टी गतिविधियों से दूरी बनाए हुए हैं।

​भाजपा के अधिकतर पूर्व पार्षद घर बैठे हुए हैं। उनको जिला, विस और मंडल स्तर पर संयोजक बनाया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed