फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leaders and ministers in business of Black money

'काले धन के कारोबार में शामिल हैं BJP के नेता'

Thu, 18 Jun 2015 11:01 AM IST
Updated Thu, 18 Jun 2015 11:01 AM IST
विज्ञापन
BJP leaders and ministers in business of Black money

आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार के मंत्रियों और भाजपा नेताओं पर काले धन के कारोबार में शामिल होने का आरोप लगाया है। पार्टी ने आईपीएल घोटाले का सच सामने लाने के लिए उच्चस्तरीय जांच आयोग बैठाने की मांग है।

विज्ञापन


वहीं, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज व राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया का इस्तीफा भी मांगा है। इतना ही नहीं, ‘आप’ ने राजे पर राजद्रोह करने का भी आरोप लगाया है।

विज्ञापन


आप नेता राघव चड्ढा का कहना है कि प्रवर्तन निदेशालय के आरोपी और आईपीएल कमिशभनर रहे ललित मोदी के स्वराज व सिंधिया के साथ दूसरे कई बड़े नेताओं से गहरे रिश्ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोदी का इनके साथ करीबी रिश्ता रहा है

BJP leaders and ministers in business of Black money

सिंधिया के बेटे व बहू के साथ मोदी का कारोबारी रिश्ता भी है। पूरा मामला काले धन से जुड़ता है। वहीं, संजय सिंह का कहना है कि करीब दो हजार करोड़ रुपये के आईपीएल घोटाले में बड़े-बड़े लोगों के नाम सामने आ रहे हैं।


इसकी उच्च स्तरीय जांच होनी चाहिए। उन्होंने सवाल किया कि विपक्ष में रहते हुए सुषमा व अरुण जेटली ने आईपीएल घोटाले को जोरशोर से उठाया था।

इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की भी मांग थी। लेकिन मंत्री बनते ही दोनों ने चुप्पी साध रखी है। इसका जवाब दोनों नेताओं को देना चाहिए।

सिंधिया ने किया राजद्रोह

BJP leaders and ministers in business of Black money

राघव चड्ढा का कहना है कि वसुंधरा राजे सिंधिया ने लंदन में देश की जांच एजेंसियों के वांछित आरोपी ललित मोदी के हक में गवाही दी थी। इसके लिए लिखित हलफनामे में उन्होंने अपनी पहचान गुप्त रखने की शर्त रखी थी।

सवाल यह है कि एक वांछित अपराधी को राजे ने अपने देश की जांच एजेंसियों तक को भनक लगे बिना बचाने की कोशिश की। पूरा मामला राजद्रोह बनता है।

भाजपा को सिंधिया से तत्काल इस्तीफा लेना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed