फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bjp Leader Udita Tyagi started alms march for renovation of Dasna Dham Ghaziabad

भिक्षा यात्रा: डासना धाम के जीर्णोद्धार के लिए डॉ. उदिता त्यागी ने आरंभ की यात्रा, 108 दिन तक नहीं खाएंगी अन्न

Sun, 17 Dec 2023 02:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 17 Dec 2023 02:46 PM IST
सार

डॉ. उदिता त्यागी ने 108 दिन की भिक्षा यात्रा आरंभ की है। 108 दिन तक चलने वाली इस भिक्षा यात्रा में वो एक हजार लोगों से भिक्षा मांग कर जो कुछ भी मिलेगा, उसे शिवशक्ति धाम डासना को समर्पित कर देंगी।
 

विज्ञापन
Bjp Leader Udita Tyagi started alms march for renovation of Dasna Dham Ghaziabad
डॉ. उदिता त्यागी ने आरंभ की भिक्षा यात्रा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शिवशक्ति धाम डासना के जीर्णोद्धार व महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज की सुरक्षा व्यवस्था के लिए पर्याप्त धन की व्यवस्था के लिए डॉ. उदिता त्यागी ने 108 दिन की भिक्षा यात्रा शनिवार से आरंभ की। उन्होंने त्यागी समाज के प्रमुख और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में यह भिक्षा यात्रा अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के मुख्य संरक्षक व समाजसेवी रविंद्र त्यागी के राजनगर स्थित आवास से आरंभ की।

विज्ञापन


अपनी भिक्षा यात्रा के बारे में बताते हुए डॉ. उदिता त्यागी ने कहा कि शिवशक्ति धाम डासना भारतवर्ष के प्राचीनतम तीर्थ स्थलों में से एक है, जो अब सनातन धर्म की रक्षा का एक प्रमुख केंद्र बन चुका है। परंतु अभी वहां बहुत से कार्य होने हैं, जो धनाभाव के कारण नहीं हो पा रहें हैं। इतने पवित्र और दिव्य मंदिर में यह घोर धनाभाव सारे हिन्दू समाज के लिए सोचनीय बात है। शिवशक्ति धाम डासना के पिठाधिश्वर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज इस समय सनातन धर्म के सबसे मजबूत योद्धा हैं। मानव इतिहास में इस्लामिक जिहादियों ने इतनी कीमत किसी के सिर की नहीं लगाई, जितनी उनके सिर की लगाई है। 
विज्ञापन


108 दिन तक चलेगी भिक्षा यात्रा
संपूर्ण विश्व के लगभग सभी बड़े इस्लामिक जिहादियों के संगठन उनको मारने का प्रयास कर रहे हैं। दुर्भाग्य से खतरे के स्तर को देखते हुए उनकी सरकारी सुरक्षा लगभग न के बराबर है। ऐसे में समाज को आगे आकर महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी का साथ देना चाहिए और उन्हें उनकी सुरक्षा और संकल्पों को पूर्ण करने के लिए हर तरह की सहायता देनी चाहिए। महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के अपूर्ण कार्य पूर्ण करने के लिये उन्होंने भिक्षा यात्रा का संकल्प लिया है। 108 दिन तक चलने वाली इस भिक्षा यात्रा में वो एक हजार लोगों से भिक्षा मांग कर जो कुछ भी मिलेगा, उसे शिवशक्ति धाम डासना को समर्पित कर देंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा पूरी होने तक नहीं खाएंगी अन्न
भिक्षा यात्रा के पूर्ण होने तक वो अन्न नहीं खाएंगी और न ही पैरो में जूते या चप्पल पहनेंगी। उनकी भिक्षा यात्रा के आरंभ होने पर एक लाख रुपये देते हुए रविन्द्र त्यागी ने कहा कि यह केवल शुरुआत है। वो हमेशा शिवशक्ति धाम के लिये दान देते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अपने धर्म के लिये लड़ना और अपने परिवार की रक्षा करना मानव का प्रथम कर्तव्य है। हमारे महामंडलेश्वर यही कार्य कर रहे हैं। हम तन, मन और धन से उनके साथ हैं।

प्रवीण त्यागी ने भिक्षा के लिए डॉ. उदिता त्यागी को किया आमंत्रित
डॉ. उदिता त्यागी को भिक्षा के लिए अपने घर आमंत्रित करते हुए अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण त्यागी ने कहा कि अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि महासंघ महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज के साथ खड़ा है। हम किसी भी परिस्थिति में उन्हें अकेला नहीं छोड़ेंगे। हमारी विचारधारा महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी जी महाराज से नहीं मिलती पर वो हमारे भाई हैं। जिन विकट परिस्थितियों में वो संघर्ष कर रहे हैं, उसका हम पूर्ण सम्मान करते हैं। शिवशक्ति धाम डासना को सनातन धर्म की रक्षा का सबसे प्रमुख केंद्र बनाने का उनका प्रयास सराहनीय है। 


ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर पूर्व विधायक प्रशांत गुर्जर,सुभाष त्यागी,डॉ विपिन त्यागी,नीरज त्यागी,आशीष त्यागी,विक्रम सिंह बालियान,अजय दिनकरपुर,राजेन्द्र त्यागी तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed