फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader tajinder baga it cell head amit malviya allege umar khalid of delhi violence pre planning

भाजपा ने शेयर किया उमर खालिद का वीडियो- 'ट्रंप आएंगे तो हम सड़कों पर उतरेंगे'

Mon, 02 Mar 2020 12:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Mon, 02 Mar 2020 12:49 PM IST
विज्ञापन
BJP leader tajinder baga it cell head amit malviya allege umar khalid of delhi violence pre planning
उमर खालिद - फोटो : सोशल मीडिया

भाजपा नेता तजिंदर पाल सिंह बग्गा और भाजपा आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने उमर खालिद का एक पुराना वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया है कि ट्रंप के भारत आने से पहले ही दिल्ली में साजिश रची गई थी। इस वीडियो में उमर खालिद कहते नजर आ रहे हैं कि अमेरिकी राष्ट्रपति के भारत दौरे के दौरान सड़कों पर उतरना होगा। 

विज्ञापन


इस वीडियो में उमर खालिद ने कहा, 'हम वादा करते है कि 24 तारीख को जब डोनाल्ड ट्रंप हिंदुस्तान आएंगे तो हम यह बताएंगे कि हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री और सरकार हिंदुस्तान को बांटने का काम रही है। महात्मा गांधी के उसूलों की धज्जियां उड़ा रही है। हम यह बताएंगे कि हिंदुस्तान की आवाम हिंदुस्तान के हुक्मरानों के खिलाफ लड़ रही है। हिंदुस्तान के हुक्मरान देश को बांटना चाहते हैं तो देश की आवाम जोड़ने के लिए तैयार है। हम तमाम लोग उस दिन सड़कों पर उतरकर आएंगे आप लोग आएंगे।'
विज्ञापन


भाजपा नेता अमित मालवीय और हरि नगर सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके तजिंदर पाल सिंह बग्गा ने शेयर करते हुए लिखा है, 'उमर खालिद जिस पर पहले से ही देशद्रोह का केस चल रहा है, ने 17 फरवरी को अमरावती में एक भाषण दिया था। इसमें उसने बड़ी मात्रा में मुस्लिम श्रोताओं को बड़ी संख्या में सड़क पर उतरने के लिए कहा था जब 24 फरवरी को डोनाल्ड ट्रंप भारत आएंगे। क्या दिल्ली हिंसा की योजना टुकड़े-टुकड़े गैंग ने हफ्तों पहले बना ली थी?'

विज्ञापन
विज्ञापन
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed