भाजपा नेता शाहनवाज को आईएस से मिला धमकी भरा खत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा नेता और पूर्व केन्द्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन को शुक्रवार सुबह धमकी भरा मिला है। पत्र उनके आवास पर स्पीड पोस्ट से भेजा गया है। एक पेज का धमकी भरा पत्र उर्दू में लिखा हुआ है।
उसके नीर्चे आएसआईएस लिखा हुआ है। नई दिल्ली जिले के डीसीपी जतिन नरवाल ने बताया कि भाजपा नेता की शिकायत पर नार्थ एवेन्यू थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। पत्र में क्या लिखा हुआ है इसका उन्होंने खुलासा करने से इंकार कर दिया।
गौरतलब है कि करीब छह महीने पूर्व भी एक आतंकी संगठन की ओर से उन्हें धमकी दी गई थी। उस समय आए पत्र में हुसैन को मोदी प्रेम छोड़ देने को कहा गया था।
पत्र में भाजपा नेताओं को गंदी-गंदी गालियां लिखी गई हैं
अभी हाल ही में फ्रांस के राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांदे को भी गणतंत्र दिवस पर भारत न आने की धमकी दी गई है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर को भी आईएस कीतरफ से जान से मारने की धमकी मिल चुकी है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पत्र शुक्रवार सुबह उनके घर आया था। शाहनवाज हुसैन ने बताया कि पत्र में अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है। इसमें उन्हें व भाजपा के नेताओं को गंदी-गंदी गालियां लिखी गई हैं।
भाजपा नेता का कहना है कि वह आईएसआईएस जैसी संस्थाओं व उस जैसी सोच वाले लोगों वह डरने वाले नहीं हैं। आईएसआईएस की कब्र हिंदूस्तान में ही बनेगी। वह राष्ट्रवाद के रास्ते पर चलते रहेंगे।