फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP leader Karan Banka dies due to bullet injury

दिल्ली: गोली लगने से भाजपा नेता करण बांका की मौत, घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले

Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 23 Sep 2023 02:00 PM IST
सार

परिजनों ने अस्पताल में बताया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि करण बांका के सिर में गोली लगी है।

विज्ञापन
BJP leader Karan Banka dies due to bullet injury
दिल्ली पुलिस - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

ग्रेटर कैलाश-एक में भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता करण बांका की गोली लगने से मौत हो गई। वह घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले थे। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि करण बांका ने खुद को गोली मारी है। सिर में गोली लगने के निशान हैं। शव का शनिवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। उसके बाद सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

विज्ञापन


दक्षिण जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करण बांका ग्रेटर कैलाश-एक स्थित एस-409 में रहते थे। वह पिता के व्यवसाय को संभालते थे। बताया जा रहा है कि वह लोगों से पैसे लेकर निवेश भी करते थे। इस कारण कई बार विवाद भी रहता था। उन पर काफी कर्ज हो गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, करण बांका ने प्राइवेट सुरक्षा अधिकारी (पीएसओ) ले रखा था। वह बुधवार को घर के बाथरूम में लहूलुहान अवस्था में मिले। सिर से खून बह रहा था। परिजन पुलिस को सूचना दिए बिना उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले गए, जहां शुक्रवार शाम को मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, बुधवार को पीएसओ घर पर नहीं था। ऐसे में वह पिस्टल घर पर ही छोड़ गया था। परिजनों ने अस्पताल में बताया कि वह बाथरूम में गिरने से घायल हो गए हैं। ग्रेटर कैलाश-एक थानाध्यक्ष अजीत सिंह टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और जांच शुरू की। बताया जा रहा है कि शुरुआती जांच में पता लगा कि करण बांका के सिर में गोली लगी है। पुलिस जांच कर रही है कि गोली दुर्घटनावश लगी या फिर उन्होंने खुद को गोली मारी थी। दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त चंदन चौधरी ने बताया कि यह खुदकुशी का मामला है। ग्रेटर कैलाश-एक थाना पुलिस सीआरपीसी 174 के तहत आत्महत्या करने (स्वभाविक मौत) की कार्रवाई कर रही है। पुलिस परिजनों व डॉक्टरों के बयान भी दर्ज कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed