फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP launches public awareness campaign

भाजपा ने जनजागरण अभियान की शुरुआत की 

Wed, 17 Jun 2020 12:58 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली 
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली  Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 17 Jun 2020 12:58 PM IST
सार

  • अभियान के तहत 10 लाख काढ़े के पैकेट
  • 10 लाख सेनेटाइजर एवं 15 लाख मास्क का वितरण

विज्ञापन
BJP launches public awareness campaign
बीजेपी

विस्तार

कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रख भाजपा ने जनजागरण अभियान शुरू किया है। इस माध्यम से जहां दो गज की दूरी बहुत है जरूरी का पाठ पढ़ा कर सोशल डिस्टेंसिंग से आम लोगों को भाजपा कार्यकर्ता अवगत कराएंगे वहीं 10 लाख काढ़े का पैकेट, 10 लाख सेनेटाइजर और 15 लाख मास्क लोगों को बांटेंगे। 
विज्ञापन


प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नई दिल्ली के राजीव गांधी कैंप से इस अभियान की शुरुआत की तो विधानसभा नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने मोलड़बंद एक्सटेंशन, सांसद मनोज तिवारी ने नवीन शाहदरा, रमेश बिधूड़ी ने तुगलकाबाद गांव, प्रवेश साहिब सिंह ने घंटाघर चौक, संगठन महामंत्री सिद्धार्थन ने शाहदरा में आयोजित इस कार्यक्रम का हिस्सा बने। 
विज्ञापन


आदेश गुप्ता ने कहा कि कोरोना वायरस के विस्तार को देखते हुए सकारात्मक रूप से भाजपा कार्यकर्ता सेवा करेंगे। 26000 से भी ज्यादा कार्यकर्ताओं इस अभियान में हिस्सा लिया। भाजपा ने 1 करोड़ फूड पैकेट्स और 31 लाख सूखा राशन वितरण किया है। इसी क्रम में अब कोरोना के संक्रमण से दिल्ली के लोगों को बचाने के लिए जनजागरण अभियान की शुरुआत की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि कोरोना से बचाव के लिए लोगों में रोग प्रतिरोधक क्षमता अधिक होना जरूरी है इसलिए जड़ी-बूटी, औषधि से बने काढ़े का सेवन करने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ेगी। चिरायता, गिलोई, तुलसी, मुलेठी, काली मिर्च, सौंठ, दालचीनी, अजवाइन, सौंफ के मिश्रण से बने कांढ़े को 800 मिली पानी में रात भर भिगोकर सुबह इसे 200 मिली हो जाने तक उबालना है। 


पांच सदस्य का परिवार 40 मिली प्रति व्यक्ति काढ़े का सेवन कर सकते हैं जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी। शरामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर समाज के लिए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए प्रारंभ से ही दिल्ली के लोगों की सेवा में लगे हुए हैं। दिल्ली भाजपा के कार्यकर्ता पूरी सजगता और सतर्कता के साथ इस अभियान को सफल बनाने की ओर काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed