{"_id":"9fcfbafcfbc8218e56667e7f1273985a","slug":"bjp-killed-anna-in-advertising-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विज्ञापन में BJP ने अन्ना को मार डाला: AAP","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विज्ञापन में BJP ने अन्ना को मार डाला: AAP
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 31 Jan 2015 01:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम आदमी पार्टी से मतदाताओं का मोहभंग कराने के लिए अखबारों में विज्ञापन छपवाना भाजपा को महंगा पड़ सकता है। इस विज्ञापन को लेकर आप ने कड़ा रुख अख्तियार किया है। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि भाजपा ने विज्ञापन में अन्ना हजारे का अपमान किया है। आप ने मामले को जनता के बीच ले जाने का ऐलान किया है।
विज्ञापन
आप नेताओं ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में विज्ञापन को लेकर भाजपा पर हमला किया। आप नेता संजय सिंह और आशुतोष ने कहा कि करोड़ों लोगों के नायक अन्ना हजारे को भाजपा ने अपने विज्ञापन में मार दिया। विज्ञापन में भाजपा ने अन्ना के फोटो पर माला पहनाई है।
विज्ञापन
इससे साबित होता है कि अन्ना के प्रति भाजपाइयों के दिल में कोई सम्मान नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के दिन गांधीवाद के सबसे बड़े स्तंभ माने जाने वाले अन्ना के फोटो पर माला पहनाकर भाजपा की मंशा स्पष्ट हो गई है। दिल्ली की जनता इसका बदला विधानसभा चुनाव में जरूर लेगी।
विज्ञापन
उन्होंने चुनाव आयोग से मांग कि वह इस मामले में संज्ञान लेकर कार्रवाई करे। आशुतोष ने कहा कि अन्ना ने साक्षात्कार में उठाए सवालों से भाजपा बौखला गई है। अन्ना ने दो दिन पहले केंद्र सरकार की नीयत पर सवाल उठाते हुए घेरा था। यही नहीं, केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने के उनके ऐलान से तो भाजपा के पैरों तले की जमीन खिसक गई है। यही वजह है कि भाजपा ऐसी हरकत करने पर उतर आई है।