फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP is conspiring to impose President's rule: Atishi

राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही भाजपा : आतिशी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 Apr 2024 07:08 PM IST
विज्ञापन
दिल्ली सरकार की मंत्री ने लगाया आरोप, संभावित हार देख सरकार गिराना चाहती है
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली का सियासी पारा लगातार बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा राष्ट्रपति शासन लगाने का षड्यंत्र रच रही है। भाजपा को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति शासन लगाना गैरकानूनी, असांविधानिक और जनादेश के खिलाफ होगा। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा दिल्ली में चुनाव नहीं जीतने वाली है, इस वजह से सरकार को गिराना चाहती है। आप नेताओं ने कहा कि दिल्ली के खिलाफ रचे जा रहे षड्यंत्र का एक बड़ा कारण सरकार की ओर से किए जा रहे काम हैं। आतिशी ने कहा कि दिल्ली के लोगों को सियासी साजिशों से डरने की जरूरत नहीं है। केजरीवाल चाहे जेल के अंदर रहे या बाहर, वह दिल्ली के लोगों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। दिल्ली की महिलाओं को केजरीवाल ने 1000 रुपये देने का जो वादा किया है वह जरूर पूरा होगा।
किसी भी अधिकारी की नहीं हो रही पोस्टिंग
आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली में किसी भी अधिकारी की पोस्टिंग नहीं हो रही है। दिल्ली के अंदर कई विभाग खाली हैं, वहां अधिकारियों की नियुक्ति नहीं हो रही है। उपराज्यपाल पिछले एक सप्ताह से गृह मंत्रालय को बार-बार दिल्ली सरकार को लेकर चिट्ठियां लिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि वह अपनी चिट्ठियों में कह रहे है कि मंत्री मीटिंग में नहीं आते हैं। आतिशी ने आरोप लगाया कि दिल्ली सरकार के अधिकारियों ने मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का बहाना बनाकर किसी भी मीटिंग में आना बंद कर दिया है।
विज्ञापन

सरकार गिराने की कई बार हो चुकी है कोशिश : कक्कड़
वहीं, आप की मुख्य प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ का कहना है कि भाजपा दिल्ली सरकार गिराने की कई बार कोशिश कर चुकी है, लेकिन दिल्लीवालों ने हर बार उसे करारा जवाब दिया है। इस बार भी भाजपा ऑपरेशन लोट्स चलाने की कोशिश कर रही है, तो इसका भी लोकसभा चुनाव में लोग जवाब देंगे। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति शासन लगाना असांविधानिक होगा, क्योंकि बीते फरवरी में दिल्ली सरकार सदन में विश्वास मत लाकर अपना बहुमत साबित कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed