फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP did Matka Burst Protest For Water in Delhi, Manoj Tiwari says Struggle continue till get water

पानी के लिए भाजपा ने किया मटका फोड़ प्रदर्शन, मनोज तिवारी बोले- पानी मिलने तक जारी रहेगा संघर्ष

Fri, 21 Jun 2019 05:10 AM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 21 Jun 2019 05:10 AM IST
विज्ञापन
BJP did Matka Burst Protest For Water in Delhi, Manoj Tiwari says Struggle continue till get water
मटका फोड़ प्रदर्शन करते सांसद हंसराज, विजेंद्र गुप्ता व अन्य - फोटो : अमर उजाला

पेयजल किल्लत के विरोध में बृहस्पतिवार को भाजपा ने दिल्ली सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। नरेला स्थित जलबोर्ड कार्यालय के पास प्रदर्शन के दौरान दिल्ली सरकार का पुतला फूंका गया। प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली सरकार के समर एक्शन प्लान नहीं बनाने की निंदा की। प्रदर्शन का नेतृत्व विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता व उत्तर-पश्चिमी दिल्ली के सांसद हंसराज हंस ने किया। 

विज्ञापन


गुप्ता ने कहा कि नरेला समेत पूरी दिल्ली में पानी की समस्या है। दिल्ली के मुख्यमंत्री पहले ही समर एक्शन प्लान बनाते तो समस्या नहीं होती। सरकार ने ना तो कोई समर एक्शन प्लान ही बनाया और न ही पानी की समस्या पर आपूर्ति के लिए टैंकरों की कोई उचित व्यवस्था की है। दिल्ली जल बोर्ड पानी की आपूर्ति करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। सांसद हंसराज हंस ने कहा कि दिल्ली को लंदन-पेरिस बनाने वाली आम आदमी पार्टी ने कई बड़ी समस्याओं को जन्म दिया है।
विज्ञापन


प्रदूषण के कारण न तो स्वच्छ वायु है और न ही क्षेत्र के लोगों को पानी मिल रहा है। पहले पानी के लिए लोगों को टैंकर का घंटों इंतजार करना पड़ता था, अब हालत यह है कि टैंकर भी क्षेत्र में नहीं आ रहे है। महिलाओं को पानी के लिए हर रोज संघर्ष करना पड़ रहा है। मुख्यमंत्री दिल्ली की परेशान जनता को पानी नहीं दे सकते हैं तो उन्हें कुर्सी पर बने रहने का कोई हक नहीं है। केजरीवाल के दिल्ली जल बोर्ड के चैयरमेन होने के बावजूद दिल्ली में जनता पानी के लिए परेशान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिल्ली को पानी मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा :  तिवारी 

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी का कहना है कि दिल्ली में भीषण गर्मी में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है। इसके बावजूद दिल्ली सरकार गहरी नींद में सो रही है। दिल्ली को पानी मिलने तक भाजपा का संघर्ष जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को मनोज तिवारी ने कहा कि पानी के लिए भाजपा के कार्यकर्ता सभी जिलों में संघर्ष कर रहे हैं। संगम विहार और देवली में जल संकट के कारण स्थानीय लोगों के साथ भाजपा नेता विजय जौली ने केजरीवाल सरकार के खिलाफ मटका फोड़ प्रदर्शन किया। सांसद विजय गोयल ने दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ से पानी की समस्या पर उचित जवाब न मिलने पर दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर धरना दिया। नई दिल्ली की सांसद मीनाक्षी लेखी ने आरके पुरम स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर, दक्षिणी दिल्ली के सांसद रमेश बिधूड़ी ने ओखला स्थित दिल्ली जल बोर्ड के दफ्तर पर स्थानीय लोगों की अगुवाई में पानी की किल्लत को लेकर धरना प्रदर्शन किया। 

विजेंद्र गुप्ता ने जलबोर्ड कार्यालय के बाहर किया प्रदर्शन
वहीं बृहस्पतिवार को उत्तर पश्चिम दिल्ली के सांसद हंसराज हंस, दिल्ली विधानसभा में नेता विपक्ष विजेंद्र गुप्ता सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नरेला स्थित जलबोर्ड कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि जब तक दिल्ली के लोगों की पानी की समस्या को हल नहीं कर दिया जाता है तब तक दिल्ली भाजपा हर मोर्चे पर केजरीवाल सरकार का घेराव करते हुए अपना संघर्ष जारी रखेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed