फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP councilor Pawan Sehrawat joins Aam Aadmi Party

Delhi: भाजपा पार्षद पवन सहरावत आम आदमी पार्टी में शामिल, स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव से पहले ज्वॉइन की थी BJP

Sun, 14 May 2023 05:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, दिल्ली Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 14 May 2023 05:57 PM IST
सार

पवन सहरावत बवाना से पार्षद हैं। पवन सहरावत आप के टिकट पर बवाना से पार्षद चुने गये थे। लेकिन फरवरी में स्टैंडिंग कमिटी के चुनाव से ठीक पहले बीजेपी ज्वॉइन कर ली थी।

विज्ञापन
BJP councilor Pawan Sehrawat joins Aam Aadmi Party
पार्षद पवन सहरावत आप में शामिल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली में भाजपा को एमसीडी के मामले में रविवार को झटका लगा। स्थायी समिति के सदस्यों के चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी से बगावत करके भाजपा का दामन थामने वाले पार्षद ने रविवार को घर वापसी कर ली। उनके घर वापसी करने से एमसीडी के नरेला जोन में आप की स्थिति मजबूत हो गई है।

विज्ञापन

 

करीब तीन माह पहले आम आदमी पार्टी के बवाना वार्ड से पार्षद पवन सहरावत ने पार्टी से बगावत करके भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी, मगर वह रविवार को भाजपा का दामन छोड़कर आप में शामिल हो गए है। उन्होंने आप में शामिल होने के दौरान कहा कि वह संगठनात्मक गलतफहमियों के चलते वह भाजपा में चले गए थे, लेकिन इनका मन नहीं लगा। वह लगातार आप के संपर्क में थे। उनकी गलतफहमियों को दूर किया गया और आज फिर से वह अपने परिवार में आ गए है। 

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के एमसीडी में प्रभारी व विधायक दुर्गेश पाठक ने टोपी और पटका पहनाकर पवन सहरावत का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान एमसीडी सहप्रभारी दीपक सिंगला भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed