फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BJP candidate Yogendra Chandolia filed nomination from North-West Delhi

लोकसभा चुनाव: शक्ति प्रदर्शन कर चंदोलिया ने भरा नामांकन, रोड शो करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे भाजपा प्रत्याशी

Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 30 Apr 2024 05:08 AM IST
सार

उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया के नामांकन के लिए गांव-देहात से लोग ट्रैक्टर से पहुंचे। पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्र के साथ महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते रोड शो में शरीक हुए। प्रत्याशी के साथ सभी मंचीय नेता मेटाडोर में बनाए रथ पर चढ़कर रोड शो में शामिल हुए।

विज्ञापन
BJP candidate Yogendra Chandolia filed nomination from North-West Delhi
भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया ने भरा नामांकन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनावी दंगल में अब दल-बल दिखने लगा है। राजनीतिक दल नामांकन के बहाने शक्ति प्रदर्शन कर अपनी मजबूती का परिचय देने में भी पीछे नहीं हट रहे हैं। प्रदेश नेतृत्व ही नहीं, राष्ट्रीय नेतृत्व भी इस अभियान में शामिल होकर अपने प्रत्याशियों का मनोबल और जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं। 

विज्ञापन


भाजपा ने भी पूरी ताकत झोंक दी है। यह नजारा उत्तर पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के दौरान देखने को मिला। प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया रोड शो करते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। पार्टी का मानना है कि सात दिन सात लोकसभा क्षेत्रों में प्रत्याशी गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से नामांकन करेंगे। मंगलवार को नई दिल्ली सीट से प्रत्याशी बांसुरी स्वराज नामांकन करेंगी। इनके साथ केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रहेंगे।
विज्ञापन


उत्तर-पश्चिम लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चंदोलिया को समर्थन देने के लिए राजस्थान के उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा, दिल्ली लोकसभा चुनाव प्रभारी ओमप्रकाश धनखड़, सहप्रभारी अलका गुर्जर, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत सैकड़ों कार्यकर्ताओं शामिल हुए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


नामांकन के लिए गांव-देहात से लोग ट्रैक्टर से पहुंचे। पारंपरिक पोशाक और वाद्ययंत्र के साथ महिलाएं और पुरुष नाचते-गाते रोड शो में शरीक हुए। प्रत्याशी के साथ सभी मंचीय नेता मेटाडोर में बनाए रथ पर चढ़कर रोड शो में शामिल हुए। काफिला मंगोलपुरी और सुल्तानपुरी होते हुए कंझावला के पास समाप्त हुआ। रथ से उतरकर चंदोलिया अपने निजी वाहन से सादगी के साथ कंझावला एसडीएम कार्यालय पहुंचे।

मंगोलपुरी के रामलीला मैदान में कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए मंच सजा था, जहां तीन लोकसभा क्षेत्रों की क्लस्टर सह इंचार्ज रेखा गुप्ता, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता, लोकसभा संयोजक जयभगवान यादव समेत कई प्रदेश पदाधिकारी, सभी पार्षद और प्रत्याशी, मंडल अध्यक्ष, जिले और शक्ति केंद्रों व बूथों के कार्यकर्ता मौजूद थे। अपने संबोधन में योगेंद्र चंदोलिया ने मंच पर उपस्थित सभी नेताओं और सामने खड़े हजारों कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मैंने मंडल के मंत्री के रूप में पार्टी में कार्य करना शुरू किया था। करीब चालीस वर्षों के सामाजिक और राजनीतिक सफर के बाद आज लोकसभा प्रत्याशी बनने के लिए नामांकन करने जा रहा हूं। मैं कार्यकर्ता हूं और सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करूंगा। अपने संसदीय क्षेत्र में विकास कार्यों को गति दूंगा और सदैव जनता के बीच उपस्थिति रहूंगा।

2.15 करोड़ का मकान, 13.75  लाख की कार से चलते हैं योगेंद्र
भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया 2.15 करोड़ रुपये की कीमत के मकान में रहते हैं। नामांकन के लिए दाखिल किए गए एफिडेविट से पता चलता है कि उनके खिलाफ दो मामले दर्ज हैं, लेकिन किसी भी आपराधिक मामले में अपराधी नहीं ठहराए गए हैं। चुनाव कार्यालय में दाखिल एफीडेविट के अनुसार, योगेंद्र चांदोलिया के पास नकद 1,11,450 रुपये और उनकी पत्नी मीना चांदोलिया के पास 78,100 रुपये की नकदी है। योगेंद्र ने एक लाख से अधिक रकम की बैंक में एफडी कराई हुई है, उनकी पत्नी ने 45 हजार के करीब। 1.28 लाख का बॉन्ड भी योगेंद्र ने किया हुआ है। उनके पास कुल 29,31,137.92 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें 11 लाख के करीब गहने, 13.75 लाख रुपये की किया कैरेंस कार समेत दूसरी चीजें हैं, जबकि उनकी पत्नी की कुल चल संपत्ति 31,92,346.63 है। इसमें 18 लाख रुपये के गहने और 4.76 लाख रुपये की कार भी शामिल है। दूसरी तरफ चंदोलिया के पास सिर्फ एक अचल संपत्ति है। करोल बाग के रैगरपुरा की एक संपत्ति में तिहाई हिस्सा योगेंद्र का है। इसकी बाजार कीमत 2.15 करोड़ रुपये बैठती है। योगेंद्र के ऊपर 9,38,900 रुपये की देनदारी है। 

पहले दिन 13 ने किया नामांकन
लोकसभा चुनाव को लेकर दिल्ली में सोमवार से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया में पहले दिन भाजपा प्रत्याशी समेत 13 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। इसमें सबसे ज्यादा चांदनी चौक लोकसभा क्षेत्र के लिए 5 नामांकन दाखिल किए गए हैं। दूसरे नंबर पर उत्तर पश्चिमी लोकसभा क्षेत्र के लिए 4 नामांकन दाखिल किए गए। नामांकन केंद्र पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।

निर्वाचन से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर चुनाव की अधिसूचना सोमवार को आयोग ने जारी कर दी। इसके साथ ही प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन उत्तर पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र चांदोलिया सहित 13 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया। योगेंद्र चांदोलिया ने अपने पुत्र चित्रेश चांदोलिया को कवरिंग उम्मीदवार के रूप में पर्चा भरवाया है। पहले दिन कांग्रेस या आम आदमी पार्टी के किसी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं भरा। पंजीकृत (गैर मान्यता प्राप्त) दलों के 12 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। योगेंद्र चांदोलिया ने दो सेट पर्चे भरे। इसके अलावा चांदनी चौक सीट से एक पंजीकृत (गैर मान्यता प्राप्त) दल के एक उम्मीदवार ने भी दो सेट पर्चे भरे, इसलिए पहले दिन कुल 15 नामांकन पत्र आए। नामांकन करने वालों में तीन महिला प्रत्याशी और दस पुरुष प्रत्याशी शामिल हैं। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय का कहना है कि चांदनी चौक से सबसे अधिक चार उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। उत्तर पश्चिमी दिल्ली से तीन उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। उत्तर पूर्वी दिल्ली, पूर्वी दिल्ली और पश्चिमी दिल्ली सीट से दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed